फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   10-year-old girl raped, neighbor arrested

दस साल की बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोसी गिरफ्तार

Mon, 31 Jan 2022 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
10-year-old girl raped, neighbor arrested
घरेलू सहायिका से दुष्कर्म में गिरफ्तार आरोपी।
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-58 क्षेत्र में पड़ोसी ने दस वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर दिया। पांच दिन बाद जब घटना की जानकारी बच्ची ने परिजनों को दी तोे मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बिहार निवासी परिवार एक गांव में रहता है। 24 जनवरी को बच्ची घर में अकेली थी। इस बीच अफसर आलम ने बच्ची से दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद से बच्ची काफी गुमसुम रहने लगी। परिजन लगातार बच्ची से बातचीत कर परेशानी समझने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन बच्ची कुछ नहीं बोल रही थी। शनिवार शाम को बच्ची ने घटना की जानकारी मां को दी। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस से शिकायत की। जब पुलिस ने आलम को गिरफ्तार किया तो उसने बेहोश होने का नाटक किया। पुलिसकर्मी उसे जिला अस्पताल में ले गए, जहां वह भर्ती कराने से पहले ही ठीक हो गया। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

घरेलू सहायिकाओं से दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने फ्लैट में काम करने वाली दो सहायिकाओं से दुष्कर्म किया था। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने रविवार को सेक्टर-37 के पास से सेक्टर-107 सनवर्ल्ड वनलिका सोसाइटी निवासी नवीन गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला को अपने फ्लैट में काम करने के लिए घरेलू सहायिका के रूप में रखा था। बाद में एक अन्य युवती भी उसके फ्लैट में काम करने लगी थी। घरेलू सहायिका पुलिस को दी शिकायत में नवीन गुप्ता पर दुष्कर्म और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया था। आरोपी घरेलू सहायिकाओं को बंधक बनाकर रखता था। नवीन पर घरेलू सहायिकाओं को सैलरी नहीं देने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed