{"_id":"5efb47888ebc3e42f20fc8e8","slug":"1-new-corona-case-in-nooh-mewat-news-noi520347370","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूंह में कोरोना का एक नया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह में कोरोना का एक नया मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। जिले में मंगलवार को कोरोना का एक नया मामला सामने आया वहीं दो लोगों के ठीक होने की खबर भी मिली। नया केस तावडू खंड में देखा गया है। पिछले कई दिनों से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को सिर्फ एक मामला आने से लोगों ने राहत की सांस ली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांवों और शहरों में जांच कर रही है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है।
सिविल सर्जन जेएस पुनिया ने बताया कि जिले में प्रतिदिन कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसी बीच कोरोना के मरीजों का ठीक होना काफी राहत भरी खबर है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों की जांच के लिए दिनरात कार्य कर रही है। कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वालों की जांच प्राथमिकता से की जा रही है। बता दें, कि नूंह जिले में कोरोना के 30 मरीज हैं। कुल 192 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 162 लोग ठीक हो चुके हैं। 8988 लोगों को निगरानी पर रखा गया, जिनमें से 7872 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 1116 लोगों की निगरानी जारी है। 7977 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 7603 की निगेटिव रिपोर्ट आई है और 163 की रिपोर्ट आनी बाकी है।