{"_id":"62e19e3d39cf73479b518e1f","slug":"1-65-lakh-withdrawn-on-the-pretext-of-updating-sim-noida-news-noi661820742","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: सिम अपडेट कराने का झांसा देकर खाते से निकाले 1.65 लाख रुपये, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: सिम अपडेट कराने का झांसा देकर खाते से निकाले 1.65 लाख रुपये, मामला दर्ज
Thu, 28 Jul 2022 10:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 10:38 AM IST
सार
राजेंद्र से मोबाइल पर एक एप डाउनलोड कराया और दस रुपये खाते में डालने के लिए कहा। जैसे ही पीड़ित ने पैसे डाले तो ठग ने खाता हैक कर लिया और 1.65 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
नोएडा में साइबर ठगों ने मोबाइल सिम अपडेट कराने का झांसा देकर एक शख्स के खाते से 1.65 लाख रुपये निकाल लिए। ठगों ने एक एप डाउनलोड करवाकर पहले 10 रुपये खाते में डलवाए और खाता हैक कर रकम उड़ा ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-40 निवासी राजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उनके पास मैसेज आया था। इसमें एयरटेल का सिम एक्सपायर होने संबंधी सूचना थी। राजेंद्र ने दिए गए नंबर पर फोन किया तो ठग ने खुद को टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि सिम अपडेट नहीं कराया तो एक दो दिन में बंद हो जाएगा।
इसके बाद राजेंद्र से मोबाइल पर एक एप डाउनलोड कराया और दस रुपये खाते में डालने के लिए कहा। जैसे ही पीड़ित ने पैसे डाले तो ठग ने खाता हैक कर लिया और 1.65 लाख रुपये निकाल लिए। सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम इंस्पेक्टर रीता यादव ने बताया कि बैंक से डिटेल मंगाई गई है। ठग को जल्द दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
खाते से निकाले 53 हजार रुपये
वहीं, साइबर ठगों ने एक अन्य शख्स के खाते से तीन बार में 53 हजार रुपये निकाल लिए। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-20 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सेक्टर-19 निवासी अवनी बेन शाह ने पुलिस से शिकायत की है कि अप्रैल व मई में ठगों ने तीन बार में 53 हजार रुपये निकाल लिए। जब पता चला तो पुलिस से शिकायत की।