{"_id":"5ed495ae8ebc3e85b54f8452","slug":"noida-two-companies-catches-fire-one-is-cushion-making-company-catches-huge-fire-dozens-fire-tender-at-spot-other-is-sanitizer-company-all-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडाः कुशन बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडाः कुशन बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर
Mon, 01 Jun 2020 11:14 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
नोएडा की कुशन बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग
- फोटो : राजन राय
नोएडा के सेक्टर-64 स्थित कंपनी में एक कुशन बनाने वाली कंपनी में सोमवार सुबह आग लग गई, जिसने भयावह रूप लेते हुए पूरी कंपनी इमारत को अपनी जद में ले लिया है। घटना की सूचना मिलते ही दर्जनों दमकल की गाड़ियां और पुलिस बल मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की डेढ़ दर्जन गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए सुबह तीन बजे से मशक्कत कर रही हैं, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू में नहीं किया जा सका है। आग बुझानेे के लिए अन्य फायर स्टेशनों से गाड़िया बुलाई है। ए-70 सेक्टर 64 स्थित इस कंपनी में रेडिएंट कुशन बनाने का काम होता है। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।
विज्ञापन
एक सैनिटाइजर बनाने वाली कंपनी में भी लगी आग
इस बीच दूसरी आग लगने की घटना थाना फेस-2 क्षेत्र में सी- 88 होजरी कॉम्प्लेक्स में हुई । जहां रात करीब ढाई बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। कंपनी सैनिटाइजर बनाने का कार्य करती है। आग पर कंट्रोल करने के लिए पुलिस बल एवं दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, यहां आग पर लगभग काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन