{"_id":"689d387078272cf9da070a5a","slug":"noida-traffic-diversion-plan-cargo-vehicles-will-be-banned-from-going-to-delhi-from-august-14-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida Traffic Diversion Plan : मालवाहक वाहनों के दिल्ली जाने पर आज रात से रोक, पाबंदी रात्रि 10 बजे से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Traffic Diversion Plan : मालवाहक वाहनों के दिल्ली जाने पर आज रात से रोक, पाबंदी रात्रि 10 बजे से शुरू
Thu, 14 Aug 2025 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 14 Aug 2025 06:44 AM IST
सार
बृहस्पतिवार रात 10 बजे से शुक्रवार 15 अगस्त को कार्यक्रम समाप्त होने तक मालवाहक (भारी, मध्यम व हल्के) वाहन नोएडा से दिल्ली नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
demo
- फोटो : amar ujala
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर होने वाले ध्वजारोहण समारोह को ध्यान में रखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। इसके तहत बृहस्पतिवार रात 10 बजे से शुक्रवार 15 अगस्त को कार्यक्रम समाप्त होने तक मालवाहक (भारी, मध्यम व हल्के) वाहन नोएडा से दिल्ली नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से लाल किले या कार्यक्रम स्थल के आसपास के रास्तों की ओर नहीं जाने की अपील की है। ट्रैफिक पुलिस ने चालकों को वैकल्पिक मार्गों का सुझाव देते हुए कहा है कि चिल्ला बॉर्डर, कालिंदी कुंज और डीएनडी पर डायवर्जन लागू होगा। चालक नोएडा एक्सप्रेसवे से होकर, यमुना एक्सप्रेसवे व ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली से नोएडा आने-जाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। अधिकारियों ने कहा कि 15 अगस्त पर सुरक्षा को लेकर कोताही नहीं बरती जाएगी। वाहन चालकों को परेशानी न हो इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन