{"_id":"5b3e6d604f1c1b95288b4d96","slug":"noida-sector-18-market-will-be-close-for-3-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन तक बंद रहेगा शहर का सबसे बड़ा बाजार, केंद्रीय मंत्री से मिलने पहुंचे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन तक बंद रहेगा शहर का सबसे बड़ा बाजार, केंद्रीय मंत्री से मिलने पहुंचे व्यापारी
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई पार्किंग नीति के विरोध में शहर का सबसे बड़ा बाजार सेक्टर-18 तीन दिन के लिए बंद रहेगा। मार्केट एसोसिएशन ने 7 से 9 जुलाई तक बाजार बंद करने का ऐलान कर दिया है। बुधवार देर शाम केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा से मिले व्यापारियों ने नई पार्किंग नीति का विरोध करते हुए पार्किंग शुल्क कम कराने की मांग जोरशोर से उठाई।
केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके जैन ने कहा कि नई पार्किंग नीति लागू होने के बाद से कारोबार में भारी गिरावट आई है। इसके चलते व्यापारी बाजार से पलायन करने लगे हैं। कई बड़े ब्रांड सेक्टर-18 छोड़कर चले गए हैं। यही स्थिति रही तो नोएडा का कनॉट प्लेस कहे जाने वाले सेक्टर-18 बाजार का नाम सिर्फ कागजों में रह जाएगा।
नई नीति के तहत सरफेस पार्किंग के लिए 20 रुपये प्रति घंटे की दर से शुल्क वसूला जा रहा है। जबकि मल्टीलेवल कार पार्किंग में पहले दो घंटे के लिए 30 रुपये और इसके बाद 10 रुपये प्रति घंटा शुल्क वसूला जा रहा है जो बहुत ज्यादा है। व्यापारियों का कहना है कि सेक्टर-18 में महंगी जमीन लेकर कारोबार कर रहे व्यापारियों से लीज रेंट भी वसूला जा रहा है। इसके बाद भी व्यापारियों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
यह है व्यापारियों की मांग
चार पहिया वाहनों से पहले छह घंटे के लिए 20 रुपये और उसके बाद 10 रुपये प्रति घंटा अतिरिक्त शुल्क वसूला जाना चाहिए। अधिकतम शुल्क 60 रुपये से ज्यादा न हो। वहीं, दोपहिया वाहनों से पहले छह घंटे के लिए 10 रुपये तथा बाद में 5 रुपये प्रति घंटा शुल्क वसूला जाए। स्थानीय व्यापारियों, कर्मचारियों को मुफ्त पार्किंग की सुविधा दी जानी चाहिए।