फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida private hospital allegedly threw corona positive dead body of security guard dm orders probe

निजी अस्पताल पर कोरोना संक्रमित का शव फेंकने का आरोप, डीएम ने बनाई जांच कमेटी

Tue, 12 May 2020 05:41 PM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 12 May 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
noida private hospital allegedly threw corona positive dead body of security guard dm orders probe
कोरोना से मौत, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
डीएम के निर्देश पर मौके पर पहुंचे प्रभारी सीएमओ, तीन सदस्यीय टीम को सौंपी जांच
विज्ञापन

सेक्टर-33 में एक युवक का शव मिलने के बाद अफरातफरी मच गई। दरअसल, एक अफवाह फैली कि सोमवार को एक दीपाक्षी अस्पताल ने कोरोना संक्रमित मरीज की मौत होने के बाद उसके शव को फेंक दिया है। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सुहास एल वाई के निर्देश पर प्रभारी सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी मौके पर पहुंचे। सीएमओ के नेतृत्व में तीन डॉक्टरों की जांच कमेटी बनाई गई है, जो जांच कर रिपोर्ट देगी। 

प्रभारी सीएमओ ने बताया कि युवक सिक्योरिटी गार्ड की ड्रेस में था। हालांकि, अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शरीर पर चोट के निशान नहीं है। वहीं, आसपास के इलाके में कोरोना संक्रमण से मौत की अफवाह फैलने पर अफरातफरी मच गई। उधर, कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन ने कहा पुलिस को दी गई थी जानकारी 
दीपाक्षी अस्पताल के डॉ. केशव आनंद ने बताया कि युवक अस्पताल के बाहर फॉर्मेसी पर बैठा हुआ था। उसी दौरान इसकी मौत हो गई। लोगों ने बताया कि इसको बुखार था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी। बाद में टीम आई थी और शव ले गई। सीएमओ अस्पताल में आए थे, उनको मामले कि पूरी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed