{"_id":"346b3bb8f243874f45958ca9ce58a3db","slug":"noida-police-fails-to-disclose-4-murder-cases-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने में चार कांड, पुलिस अब भी खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने में चार कांड, पुलिस अब भी खाली हाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 27 Sep 2014 04:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-120 स्थित प्रतीक लॉरियल सोसाइटी में 16 जुलाई को हुए डबल मर्डर मामले का अब तक खुलासा नहीं हुआ। इसमें केवल डीएनए जांच का इंतजार है। पुलिस मान चुकी है कि नितिन ने ही अपनी पत्नी और बेटी की हत्या की है।
विज्ञापन
वहीं, सेक्टर-62 के रजत विहार में महिला हत्याकांड और कनावनी में युवक की हत्या का भी पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इसके अलावा जेएसएस के छात्रावास में मिले हिडन कैमरे के मामले में भी अब तक कोई प्रगति नहीं हुई है।
विज्ञापन
पिछले दो माह में सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में हत्या की तीन वारदातों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। 20 जुलाई को सेक्टर-120 स्थित प्रतीक लॉरियल सोसाइटी के एक फ्लैट में नितिन रोहिला की पत्नी पारुल रोहिला और चार साल की बेटी आइसी की लाश मिली थी। दोनों की 16 जुलाई को बेरहमी से हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
वहीं, 19 जुलाई को यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर नितिन रोहिला की कार जली अवस्था में मिली थी। कार में जली अवस्था में एक युवक भी मृत मिला था। परिजनों ने लाश की शिनाख्त नितिन रोहिला के रूप में की थी।
हालांकि, पूर्व की घटनाओं को देखते हुए किसी बड़ी साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता। मामले में कासना पुलिस ने लाश का सैंपल डीएनए जांच के लिए भेजा था। इसके बाद से पुलिस ने मामले की इतिश्री मानकर जांच का इंतजार ही कर रही है।
पढ़ें: मासूम का गला दबाकर झाड़ियों में फेंका
उधर सितंबर माह के शुरू में सेक्टर-62 स्थित रजत विहार में महिला हत्याकांड का भी पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा सकी है। मामले में दो लोगों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है, लेकिन हत्यारा पकड़ा नहीं जा सका।
आलम यह है मामले के विवेचना अधिकारी (एसएचओ चरण सिंह शर्मा) का भी इस दौरान क्राइम ब्रांच सेल में स्थानांतरण हो गया है। इस मामले में भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। इसके अलावा बैंक में चेक जमा कराकर आ रहे युवक की कनावनी में अंडरपास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अब तक इस मामले का भी खुलासा नहीं कर पाई है।