{"_id":"669fa635e115a8e48f0183d5","slug":"noida-police-arrested-absconding-accused-in-fraud-case-from-kolkata-airport-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: 92 लाख की धोखाधड़ी करके बैंकॉक भाग रहा था अभिषेक, कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार; कई महीनों से था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: 92 लाख की धोखाधड़ी करके बैंकॉक भाग रहा था अभिषेक, कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार; कई महीनों से था फरार
Tue, 23 Jul 2024 06:17 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:17 PM IST
सार
नोएडा पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर आरोपी को पुलिस नोएडा लाई और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के उद्यमी से 92 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पिछले कई महीनों से फरार चल रहे आरोपी को थाना फेस-2 पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कोलकाता से फ्लाइट के जरिए बैंकॉक भागने की फिराक में था। ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर आरोपी को पुलिस नोएडा लाई और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
फेज-2 थाना प्रभारी ने बताया कि दिल्ली के हेतल वर्मा की फेज-2 थाना क्षेत्र में फर्नीचर की फैक्टरी है। आरोपी अभिषेक गोयल ने फंड व लोन दिलाने के नाम पर हेतल वर्मा के 92 लाख रुपये हड़प लिए थे। सेंट्रल नोएडा पुलिस ने पिछले साल आरोपी अभिषेक गोयल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। जब अभिषेक गोयल कोलकाता से फ्लाइट के जरिए बैंकॉक जाने की फिराक में था, तभी एमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन