फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida : National Award winning filmmaker and his wife threatened on social media

Noida : राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार और उनकी पत्नी को सोशल मीडिया पर धमकी, जांच शुरू

Wed, 14 May 2025 03:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 May 2025 03:48 AM IST
सार

पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-49 में दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Noida : National Award winning filmmaker and his wife threatened on social media
Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार विनोद कापड़ी व उनकी पत्नी को सोशल मीडिया पर धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर फिल्मकार का नंबर शेयर कर दिया गया।

विज्ञापन


इसके बाद इनके पास कई लोगों के फोन व मैसेज आ रहे हैं। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-49 में दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


सेक्टर-48 निवासी विनोद कापड़ी फिल्मकार और कई न्यूज चैनलों के संपादक रह चुके हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है कि आठ मई को सोशल साइट एक्स पर अपने एक्स हैंडल से एक सामान्य पोस्ट किया था। इस पोस्ट पर उन्हें ट्रोल कर जानमाल की धमकी दी जा रही है। पोस्ट को प्रवीण के सोनी ने फेसबुक पर डाल दिया जबकि अरुण यादव नामक एक हैंडलर ने एक्स पर विनोद का नंबर शेयर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विनोद के परिवार पत्नी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जाने लगी और धमकी दी गई। कुछ देर बाद विनोद कापड़ी के पास हजारों फोन व मैसेज आने लगे। इसमें हत्या कराने तक की धमकी दी गई। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने प्रवीण के सोनी, अरुण यादव समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed