फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida namaz row congress leader writes to up dgp says stop rss camp organised in public place

कांग्रेस नेता ने यूपी डीजीपी को लिखी चिट्ठी, कहा- सार्वजनिक स्थानों पर रोकी जाएं आरएसएस शाखाएं

Fri, 28 Dec 2018 12:43 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 28 Dec 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
noida namaz row congress leader writes to up dgp says stop rss camp organised in public place
क्लेमेंटटाउन में ईद की नमाज पढ़ते नमाजी - फोटो : amar ujala

नोएडा के सेक्टर 58 में मौजूद कंपनियों को नोएडा पुलिस ने हाल ही में निर्देश दिया था कि वो अपने कर्मचारियों को पार्क में नमाज पढ़ने पढ़ने से रोकें। 

विज्ञापन

पुलिस ने निर्देश में कहा कि कंपनी अपने कर्मचारियों को स्थानीय पार्क में नमाज पढ़ने से रोके। इसके बाद से ही विवाद बढ़ता ही जा रहा है।

अब एक कांग्रेस नेता भी इस विवाद में कूद गए हैं। उन्होंने यूपी के डीजीपी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि पूरे राज्य में बिना इजाजत लगने वाली आरएसएस की शाखाओं पर भी प्रतिबंध लगाया जाए।
विज्ञापन


यह चिट्ठी लिखी है कांग्रेस के विचार विभाग के नेता संपूर्णानंद ने। उन्होंने ये भी कहा है कि जिले-जिले में जाकर बीजेपी का राज फाश करेंगे। उन्होंने कहा कि नोएडा में जो हुआ वो बहुत गंभीर है। उन्होंने राज बब्बर से बात करने के बाद डीजीपी को यह चिट्ठी लिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता संपूर्णानंद ने कहा कि, 'डीजीपी को सूचित किया है कि नोएडा पुलिस ने कंपनियों को निर्देश दिया है कि वो अपने कर्मचारियों को खुले में जैसे पार्क आदि में नमाज पढ़ने से रोकें। इसके लिए 2009 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला दिया गया है। सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के अलावा पार्कों में भी संघ की शाखाएं आयोजित होती हैं, जहां से समाज को तोड़ने की बातें फैलाई जाती हैं। ऐसे में किसी धर्म विशेष से जुड़े आदेश देने के बजाय पुलिस को किसी भी राजनीतिक या धार्मिक आयोजन को बिना अनुमति सार्वजनिक स्थान पर होने से रोकने के निर्देश देने चाहिए।'

कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारी पार्टी पूरे राज्य में सामाजिक सौहार्द का संदेश लेकर जाएगी और बीजेपी का कच्चा चिट्ठा खोलेगी। विचार विभाग इसे अभियान के तौर पर शुरू करेगा। वहीं इसी चिट्ठी का विरोध करते हुए बीजेपी के प्रवक्ता हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि, आरएसएस की शाखाओं में शारीरिक व्यायाम से जुड़ी गतिविधियों के साथ नैतिक शिक्षा दी जाती है। इसमें धर्म वाली कोई बात नहीं है। ये लोग उन चीजों पर टिप्पणी कर रहे हैं जिनकी सराहना नेहरू और लोहिया भी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed