फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida: Married woman committed suicide with lover

नोएडा : विवाहित महिला ने प्रेमी के साथ फांसी लगा कर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- समाज की बाधाओं से परेशान थे

Thu, 22 Oct 2020 06:58 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नोएडा
पीटीआई, नोएडा Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 22 Oct 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
Noida: Married woman committed suicide with lover
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गौतमबुद्ध नगर के बिसरख थाना क्षेत्र के चिपयाना गांव में रहने वाली एक महिला और उसके प्रेमी ने एक साथ पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरिश चंदर ने बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र के चिपयाना गांव में रहने वाले अनुज (32 वर्ष) का वहीं पर रहने वाली कविता नामक एक विवाहिता के साथ प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन महिला के परिवार वाले इसका विरोध कर रहे थे।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बात से परेशान महिला और उसके प्रेमी ने बुधवार की देर रात को एक साथ पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चंदर ने बताया कि महिला अपने पुरुष मित्र अनुज के घर पहुंची। वहीं पर दोनों ने खुदकुशी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वे समाज की बाधाओं से परेशान हैं, इस वजह से मौत को गले लगा रहे हैं। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed