{"_id":"5848633c4f1c1be6724499f8","slug":"noida-greno-metro-will-be-launched-four-months-ago-form-goal","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य से चार महीने पहले शुरू होगी नोएडा-ग्रेनो मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य से चार महीने पहले शुरू होगी नोएडा-ग्रेनो मेट्रो
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 08 Dec 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा मेट्रो लक्ष्य से चार महीने पहले शुरू होगी। पहले अप्रैल 2018 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन अब दिसंबर 2017 में नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो जनता को समर्पित कर दी जाएगी। लखनऊ में बुधवार को बोर्ड बैठक में इस बाबत मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने मेट्रो अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने साफ कहा कि मेट्रो का ट्रायल अक्तूबर 2017 में करा लिया जाए। मुख्य सचिव ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा वासियों के लिए लगभग 30 किलोमीटर की मेट्रो सुविधा मात्र 2 वर्ष 6 माह में उपलब्ध कराए जाना प्रदेश सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
नोएडा मेट्रो रेल लाइन देश की पहली लाइन है जिसका एक साथ 30 किलोमीटर का कार्य पूर्ण कराकर मेट्रो का संचालन कराया जा रहा है। मुख्य सचिव ने नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड की बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नोएडा मेट्रो में महिलाओं, दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए प्रत्येक कोच में 16-16 विशेष सीटें अलग-अलग रंग से आरक्षित कराई गई हैं। नोएडा मेट्रो रेल का संचालन नोएडा सेक्टर-71 से परी चैक होते हुए ग्रेटर नोएडा सेक्टर डेल्टा तक यात्रा पूर्ण कर लगभग 21 स्टेशनों से गुजरेगी। आम नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए प्रत्येक स्टेशन पर पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जा रही है।
50 एसी सिटी बसों का संचालन दिसंबर में
मुख्य सचिव ने प्रथम चरण में एनएमआरसी की 50 एसी सिटी का संचालन छह रूटों पर दिसंबर 2016 में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, 27 रूटों पर बची हुई 350 एसी सिटी बसों का संचालन भी जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई में तेजी लाने को कहा। बसों में महिलाओं, बुजुर्गों व दिव्यांगों के बैठने के लिए व बसों में चढ़ने एवं उतरने की विशेष सुविधा उपलब्ध होगी। सिटी बसों में महिलाओं की सुरक्षा हेतु विशेष अलार्म बटन भी लगाए गए हैं।
एनएमआरसी की वेबसाइट लांच
नोएडा मेट्रो की वेबसाइट www.nmrcnoida.com के साथ-साथ नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन के ट्वीटर अकाउंट, फेसबुक अकाउंट, यू-ट्यूब, गूगल प्लस को लांच किया गया। इसके माध्यम से समय-समय पर आवश्यक सूचनाएं जनता को उपलब्ध कराई जाएंगी। एनएमआरसी के एमडी संतोष यादव ने बताया कि यह वेबसाइट दिव्यांग जनों के लिए अत्यधिक सुगम बनाई गई है। यहां मेट्रो के अतिरिक्त सिटी बस से संबंधित सूचनाएं भी आम जन को उपलब्ध रहेंगी।