{"_id":"5ef47a2fa743401dbc47a9d7","slug":"noida-got-three-star-rating-for-waste-management-union-urban-development-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचरा मुक्त प्रबंधन के लिए नोएडा को थ्री स्टार रेटिंग, प्राधिकरण के असंतुष्ट होने के बाद दोबारा की गई थी समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचरा मुक्त प्रबंधन के लिए नोएडा को थ्री स्टार रेटिंग, प्राधिकरण के असंतुष्ट होने के बाद दोबारा की गई थी समीक्षा
Thu, 25 Jun 2020 03:49 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 25 Jun 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने कचरा मुक्त प्रबंधन के लिए नोएडा को 'थ्री स्टार' रेटिंग दी है। यह सर्वश्रेष्ठ रेटिंग है। पिछले महीने नोएडा को कचरा मुक्त प्रबंधन के लिए 'वन स्टार' रेटिंग दी गई थी। इसे लेकर प्राधिकरण की सीईओ श्रीमती ऋतु महेश्वरी ने आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
इसे लेकर सीईओ ऋतु महेश्वरी ने कहा था कि नोएडा को 'वन स्टार' मिलने से वह संतुष्ट नहीं हैं। प्राधिकरण और शहर के लोगों से ने एक साल कड़ी मेहनत की है। जिसके बाद उन्होंने केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय से अपील की थी। अपील करने पर एक बार दोबारा समीक्षा की गई थी। दोबारा समीक्षा करने के बाद नोएडा को 'थ्री स्टार' रेटिंग दी गई है।
विज्ञापन
कंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने नोएडा के साथ-साथ विशाखापट्टनम, वड़ोदरा, अहमदनगर, पुणे, बल्लारपुर, ग्वालियर को कचरा मुक्त प्रबंधन में 'थ्री स्टार' रेटिंग देने की घोषणा की है।
विज्ञापन