फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida Goods train will go to Mumbai via Greno for first time on freight corridor today

Noida: फ्रेट कॉरिडोर पर आज पहली बार ग्रेनो से होकर मुंबई जाएगी मालगाड़ी, फरीदाबाद तक 52 किमी का रूट तैयार

Sat, 31 Dec 2022 07:48 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 31 Dec 2022 07:48 AM IST
सार

ट्रायल सफल होने के बाद कॉरिडोर पर मालगाड़ियों का संचालन शुरू हो जाएगा। हालांकि फिलहाल कॉरिडोर फरीदाबाद के पृथला तक तैयार है। उसके बाद भारतीय रेलवे की लाइन से मालगाड़ी मुंबई रवाना होगी।

विज्ञापन
Noida Goods train will go to Mumbai via Greno for first time on freight corridor today
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (डीएफसीसीआईएल) के वेस्टर्न कॉरिडोर पर शनिवार को पहली बार मालगाड़ी दौडेंगी। मालगाड़ी ग्रेटर नोएडा के बीच से होकर गुजरेगी। 

विज्ञापन


ट्रायल सफल होने के बाद कॉरिडोर पर मालगाड़ियों का संचालन शुरू हो जाएगा। हालांकि फिलहाल कॉरिडोर फरीदाबाद के पृथला तक तैयार है। उसके बाद भारतीय रेलवे की लाइन से मालगाड़ी मुंबई रवाना होगी।  मुंबई से ग्रेटर नोएडा के दादरी तक डीएफसीसी का वेस्टर्न कॉरिडोर बन रहा है। ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद के पृथला के बीच करीब 52 किमी का हिस्सा बनकर तैयार हो गया है। 
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक और डीजल इंजन से ट्रायल भी हो चुका है। अब शनिवार को डीएफसीसी पहली बार मालगाड़ी से कॉरिडोर की लाइन का ट्रायल करेगा। तिलपता स्थित कंटेनर डिपो से मालगाड़ी कंटेनर लेकर वेस्टर्न कॉरिडोर पर आएगी। वहां से फरीदाबाद के पृथला तक कॉरिडोर पर नॉनस्टाप जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed