फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida: Gang selling mobiles to fraudsters of Jamtara and Mewat busted

Noida : जामताड़ा और मेवात के जालसाजों को मोबाइल बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन फरार

Fri, 21 Apr 2023 06:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 21 Apr 2023 06:37 AM IST
सार

कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने गिरोह के दो बदमाशों लोनी निवासी राहुल कश्यप और सुनील को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने अब तक एक हजार से अधिक मोबाइल साइबर जालसाजों को बेचे हैं।

विज्ञापन
Noida: Gang selling mobiles to fraudsters of Jamtara and Mewat busted
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

नोएडा पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर समेत पूरे एनसीआर से मोबाइल चोरी कर जामताड़ा और मेवात के साइबर जालसाजों को बेचने वाले गिरोह का खुलासा किया है। कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने गिरोह के दो बदमाशों लोनी निवासी राहुल कश्यप और सुनील को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने अब तक एक हजार से अधिक मोबाइल साइबर जालसाजों को बेचे हैं। दोनों के पास से 53 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस गिरोह के फरार तीन बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों बदमाश फरार साथी अमजद के साथ वर्ष 2013 से नोएडा और एनसीआर में मोबाइल चोरी कर रहे थे। गिरोह मेट्रो स्टेशन, बस अड्डे और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मोबाइल चोरी करता था। गिरफ्तार बदमाश राहुल के खिलाफ दिल्ली और नोएडा के थानों में चोरी और लूट के छह मामले दर्ज हैं, जबकि सुनील के खिलाफ छह मामले क्राइम ब्रांच दिल्ली और एक मामला नोएडा में दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी फरार बदमाश आरिफ और खालिद के माध्यम से जामताड़ा और मेवात के साइबर जालसाजों को मोबाइल बेचते थे। चोरी की इन मोबाइल से जामताड़ा व मेवात से देश-विदेश के लोगों के साथ साइबर ठगी की जाती थी।
विज्ञापन


पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि पिछले कुछ साल से झारखंड के जामताड़ा व यूपी-हरियाणा- राजस्थान बॉर्डर पर मेवात क्षेत्र से चोरी के मोाबइल की डिमांड बढ़ गई थी। इस कारण ये लोग अधिक से अधिक मोबाइल चोरी करने पर काम करते थे। पैसे भी तुरंत मिल जाते थे। इन आरोपियों ने स्वीकार किया है कि अब तक साइबर जालसाजों को एक हजार से अधिक मोबाइल बेच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा जोन के एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि नोएडा-एनसीआर से मोबाइल चोरी कर साइबर जालसाजों को बेचने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनका नेटवर्क जामताड़ा व मेवात के साइबर जालसाजों से जुड़ा है। इस गिरोह में शामिल तीन अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed