फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida Fire Garment factory caught fire due to short circuit

Noida Fire: शॉर्ट सर्किट से गारमेंट फैक्टरी में लगी आग, करोड़ों का सामान राख; जंगल में पड़ा कूड़ा भी जला

Sun, 26 May 2024 11:11 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 26 May 2024 11:11 PM IST
सार

सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि कंपनी में कपड़े बनते है। जहां पर प्रतिदिन दो सौ से अधिक लोग काम करते हैं। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण भूतल में लगे इलेक्ट्रिक पैनल में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Noida Fire Garment factory caught fire due to short circuit
आग के बाद छाया धुआं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-65 स्थित एक गारमेंट फैक्टरी में रविवार शाम को भीषण आग लग गई। तेज धुआं और लपटे उठने की वजह से आसपास के क्षेत्रों में अफरातफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया, लेकिन इससे किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने की वजह शॉर्टसर्किट को माना जा रहा है। 

विज्ञापन


सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि कंपनी में गारमेंट्स बनते हैं। जहां पर प्रतिदिन दो सौ से अधिक लोग काम करते हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी रविवार के दिन बंद रहती है, इस कारण कंपनी में काम करने वाला कोई कर्मचारी अंदर नहीं था। केवल साफ-सफाई और सुरक्षा का काम करने वाले कर्मचारी थे। आग लगने की सूचना कंपनी के गार्ड के द्वारा दी गई। रविवार होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। आग रविवार को शाम 4 बजकर 20 मिनट पर लगी। आग को बुझाने के लिए तत्काल दमकल की पांच गाड़ियों के साथ ही 12 दमकल कर्मियों को भेजा गया।
विज्ञापन


सीएफओ ने बताया कि आग कंपनी के भूतल में लगी थी। जहां पर भारी मात्रा में कपड़े रखे हुए थे। इस कारण आग ने थोड़ी ही देर में भयंकर रूप ले लिया। आग बढ़ती हुई कंपनी के द्वितीय तल तक पहुंच गई। कपड़ों में आग लगने से पूरी कंपनी में धुंआ भर गया था। इस वजह से फायरकर्मियों को कंपनी के अंदर घुसने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। किसी तरह से वह लोग पानी की तेज फुहार की मदद से अंदर घुसने में कामयाब हुए। कंपनी के भूतल पर भारी मात्रा में कपड़े के साथ कुछ केमिकल भी रखा हुआ था। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण भूतल में लगे इलेक्ट्रिक पैनल में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल में पड़े कूड़े से लगी भयानक आग
सेक्टर-42 स्थित जंगल में पड़े कूड़े के ढेर में रविवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसके बाद कुछ ही घंटों में जंगल के बड़े हिस्से में फैल गई। सूचना पर दमकल की 11 गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि अग्निशमन विभाग को दोपहर दो बजे सेक्टर-42 स्थित जंगल में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर तत्काल दमकल की छह गाड़ियों को भेजा गया। जंगल में सूखे पेड़, पत्तियां और लकड़ी होने की वजह से आग लगातार फैलती ही जा रही थी। इसके बाद दमकल की पांच और गाड़ियों को भेजा गया। शाम को छह बजे आग पर काबू पाया। सीएफओ ने बताया कि जंगल में भारी मात्रा में बबूल के साथ ही अन्य जंगली पेड़ है। जो इस समय सूख गए हैं। इसके साथ ही वहीं पर भारी मात्रा में कूड़ा भी डंप किया गया है। इसमें पॉलीथीन के साथ ही अन्य ज्वलनशील पदार्थ है। इस वजह से कहीं से कूड़े में आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed