नोएडाः घर में मिला 'बम' परिवार के उड़े होश, दहशत के बीच पहुंचा बम निरोधी दस्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर 45 स्थित एक घर में उस वक्त दहशत फैल गई जब वहां के लोगों ने अपने घर में बम देखा। पूरा परिवार बम देख कर डर गया और इसकी सूचना पुलिस को दी।
बम पाए जाने की सूचना मिलते ही तुरंत आनन-फानन में पुलिस और बम निरोधी दस्ता मौके पर पहुंचा और जांच शुरु की। गौरतलब है कि नोएडा के सदरपुर कॉलोनी के एक घर में बमनुमा चीज के साथ हाथ से लिखा हुआ 5 लाख की रंगदारी का एक खत मिला।
कपड़े में बंधी बमनुमा चीज और रंगदारी का खत मिलने के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे बम निरोधी दस्ते बम को निष्क्रिय कर दिया।
सुबह करीब 7 बजे दिखा बम
गौरतलब है कि जिस घर में बम पाया गया उसके मालिक बलिस्तर सिंह(45) एक खिलौने बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक हैं और अपनी पत्नी रूपवती, तीन बेटियों काजल, अंजली और टीना व एक बेटे गौरव के साथ गली नंबर 2 के पांच मंजिला मकान में रहते हैं।
आज सुबह करीब सात बजे जब बलिस्तर अपनी बेटियों संग सुबह टहलने के लिए निकले थे उस वक्त गर में मौजूद उनकी बेटी और पत्नी ने पाया कि एक हाथ से लिखा हुआ लेटर टेबल पर पड़ा है। उस खत में 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी।
उसके पास ही कपड़े में बंधी एक बमनुमा चीज पर भी दोनों की नजर गई। इसके बाद उन्होंने तुरंत ही पुलिस को फोन किया जिसके बाद पुलिस बम निरोधी दस्ते के साथ वहां पहुंची। पुलिस का कहना है कि यह एक डमी बम था। वैसे इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।