फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida delhi ghaziabad delhi both borders seal huge traffic on both sides of road due to checking of pass and id proof

दिल्ली से सटी नोएडा और गाजियाबाद की सीमा पर लगा भीषण जाम, चेकिंग से धीमी हुई रफ्तार

Wed, 27 May 2020 12:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 27 May 2020 12:13 PM IST
सार

- यूपी गेट, राष्ट्रीय राजमार्ग नौ और लिंकरोड पर लगी कई किमी तक वाहनों की कतार
- बॉर्डर पर चेकिंग और दबाव बढ़ने के चलते सुबह से जाम से जूझ रहे लोग
- बिना पास वालों को पुलिस नहीं दे रही आने-जाने की अनुमति

विज्ञापन
noida delhi ghaziabad delhi both borders seal huge traffic on both sides of road due to checking of pass and id proof
दिल्ली से सटी नोएडा गाजियाबाद सीमा सील होने से लगा जाम - फोटो : जी पाल

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए गाजियाबाद डीएम के आदेश के बाद सोमवार रात से दिल्ली-यूपी की सभी सीमाएं सील कर दी गईं हैं। इसका असर बुधवार को भी देखने को मिला सुबह से ही दिल्ली आने और जाने के लिए वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। दिल्ली-गाजियाबाद ही नहीं नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर भी सुबह से ही जाम लगा है। यहां भी बिना पास दिखाए किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन


यूपी गेट पर राष्ट्रीय राजमार्ग नौ, दिल्ली की सीमा से जुड़ी लिंकरोड पर कई किमी लंबा जाम लगा हुआ है। जांच के बाद ही वाहन चालकों को आने और जाने दिया जा रहा है। बिना पास वालों को पुलिस ने लौटा दिया। जाम के कारण वाहन चालकों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


गाजियाबाद में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए डीएम अजय शंकर पांडेय ने फिर से जिले की सभी सीमाओं को सील करने के आदेश जारी किए हैं। सोमवार रात से बॉर्डर को पुलिस ने सील कर दिया। पुलिस के साथ मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। आवश्यक सेवाओं से जुडे़ लोग, वाहन, एंबुलेंस, डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और मीडियाकर्मियों को जाने की अनुमति दी गई है। बुधवार सुबह करीब आठ बजे से दिल्ली से आने और जाने वाले वाहनों का दबाव बढ़ने और चेकिंग के चलते यूपी गेट पर वाहनों की कतार लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed