फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida-Delhi border will jam free.

जाम से मुक्त होगा नोएडा-दिल्ली बॉर्डर

Sat, 25 Oct 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 25 Oct 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
Noida-Delhi border will jam free.

नोएडा गेट पर लगने वाले जाम से जल्द राहत मिल सकती है। सेक्टर 14ए के सामने लगे ट्रैफिक सिग्नल को हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। प्राधिकरण ने इस बाबत दिल्ली सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। वहां से जवाब का इंतजार है। हरी झंडी मिलते ही नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे का जीरो प्वाइंट जाम से मुक्त हो जाएगा।

विज्ञापन


सेक्टर 14ए के सामने ट्रैफिक सिग्नल लगा हुआ है। यह नोएडा और दिल्ली की सीमा पर स्थित है। उद्योग मार्ग और गोल चक्कर होते हुए सेक्टर 14ए की तरफ जाने वाले वाहन चालक फ्लाईओवर से होते हुए ट्रैफिक सिग्नल पर आकर रुकते हैं। वाहन वहां से दायीं तरफ टर्न लेकर सेक्टर में जाते हैं। सेक्टर 14ए में ज्यादातर प्राधिकरण के अफसरों का आवास हैं।
विज्ञापन


वे भी इसी ट्रैफिक सिग्नल से होकर जाते हैं। इसके अलावा महामाया फ्लाईओवर की तरफ से आकर मयूर विहार, चिल्ला रेगुलेटर और नहर के रास्ते गाजीपुर की तरफ जाने वाले लोग इसी ट्रैफिक सिग्नल पर आकर रुकते हैं। सिग्नल से दायीं ओर टर्न लेकर जाते हैं। उधर से आने वालों को भी इसी ट्रैफिक पर आकर रुकना पड़ता है। इसका असर बाकी के ट्रैफिक पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे से 15ए के सामने से दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रैफिक को इस सिग्नल के ग्रीन होने का इंतजार करना पड़ता है। पीक ऑवर में लंबी कतार लग जाती है। कई बार यह कतार डीएनडी कट तक पहुंच जाती है। सेक्टर 14ए और गोलचक्कर की तरफ जाने वाले वाहनों के मुड़ने पर दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है।

इसी तरह दिल्ली की तरफ से नोएडा की ओर आने वाले ट्रैफिक को भी इसी ट्रैफिक पर रुकना पड़ता है। आईटीओ से नोएडा की तरफ आने पर यह पहला ट्रैफिक सिग्नल है। बाकी जगहों पर फ्लाईओवर बने हैं, जिससे रास्ते में ब्रेक नहीं लगाना पड़ता। इस ट्रैफिक सिग्नल की वजह से दिल्ली की तरफ भी वाहनों की कतार लग जाती है।

इस समस्या का हल निकालने के लिए प्राधिकरण ने ट्रैफिक सिग्नल हटाने का मन बनाया है, मगर दिल्ली की सहमति के बिना इसे नहीं हटाया जा सकता। इस कारण प्रस्ताव बनाकर दिल्ली को भेजा गया है, क्योंकि इसके बंद होने से दिल्ली की सीमा में वाहनों का दबाव बढ़ेगा। अगर दिल्ली भी राजी हो जाती है तो इस सिग्नल को हटा दिया जाएगा। वहां पर कट को बंद कर दिया जाएगा।


सेक्टर-14ए की तरफ जाने वाले वाहन दिल्ली सीमा में घुसकर फ्लाईओवर के नीचे से यू-टर्न लेकर वापस सेक्टर 14ए की तरफ आ सकेंगे। इसी तरह गाजीपुर को जाने वाले भी इसी रास्ते का सहारा लेंगे। दिल्ली से एक्सप्रेसवे की तरफ जाने वाले सीधे गुजर सकेंगे। इससे पीक ऑवर में लगने वाली वाहनों की कतार से निजात मिल जाएगी। इसके अलावा उद्योग मार्ग से एसएसपी कार्यालय की तरफ जाने वाले वाहन सेक्टर 15ए के सामने कट से यू-टर्न लेकर वापस आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed