फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida coronavirus 55 recovered 63 new case 1575 total case on 23 june

गौतमबुद्ध नगरः 55 लोगों ने कोरोना को हराया, 63 नए संक्रमित, कुल संक्रमित 1575 हुए

Wed, 24 Jun 2020 03:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 24 Jun 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
Noida coronavirus 55 recovered 63 new case 1575 total case on 23 june
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

नोएडा में बीते 24 घंटे में जहां 55 लोगों ने करोना से जंग जीत ली, वहीं 63 और लोगों में सक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही मरीजों का आंकड़ा 1575 पहुंच गया है। अब तक 949 लोग कोरोना से ठीक होकर घर जा चुके हैं, वहीं फिलहाल 607 सक्रिय केस हैं।

विज्ञापन


संक्रमण से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि बीते 24 घंटे में एक भी नहीं है।  कोरोना के  बढ़ते मामलों से मरीजों के लिए अस्पताल एवं जरूरतों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि कोरोना प्रसार को रोकने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं, जो नए मरीज मिले हैं, उनके निवास स्थानों और संपर्क स्थानों को सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही जरूरी जगहों को कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए प्रशासन को समय-समय पर संस्तुति भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों के संपर्क में आने वालों की सही जानकारी के लिए उनसे पूछताछ के साथ ही तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है। कोरोना संदिग्धों की जांच की प्रक्रिया को भी तेज किया जा रहा है। बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए नए अस्पतालों के निर्माण की प्रक्रिया भी तेज हो गई है।


जिले में अब 326 से घटकर 282 कंटेनमेंट जोन
जिस प्रकार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उसी तरह मरीज भी ठीक होकर अपने घर जा रहे हैं। तीन दिन पहले 326 कंटेनमेंट जोन थे, लेकिन अब कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 282 रह गई है। अधिकारियों ने बताया कि  प्रथम श्रेणी में 229 और द्वितीय श्रेणी में 53 कंटेनमेंट जोन शामिल किए गए हैं। इन कंटेनमेंट जोनों में नियमों का पालन कराने के लिए 282 नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed