फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida commissionerate Police has formed a new patrolling team Swayam sidh, to curb crime against women

नोएडा : अब महिलाओं के साथ अपराध करने वाले नहीं बचेंगे

Mon, 03 Aug 2020 08:23 AM IST
Mohit Mudgal सुशांत समदर्शी, अमर उजाला, नोएडा
सुशांत समदर्शी, अमर उजाला, नोएडा Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 03 Aug 2020 08:23 AM IST
सार

  • स्वयं सिद्ध पेट्रोलिंग टीम में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने कहा, सुरक्षा को करेंगे मजबूत
  • 100 स्कूटी पर सवार महिला पुलिसकर्मी का हुआ है गठन

विज्ञापन
noida commissionerate Police has formed a new patrolling team Swayam sidh, to curb crime against women
स्कूटी पर पेट्रोलिंग करती महिला पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वयं सिद्ध महिला पुलिसकर्मी महिला सुरक्षा को लेकर मुस्तैद हो गई हैं। रविवार से स्वयं सिद्ध पेट्रोलिंग टीम ने काम शुरू कर दिया। स्कूटी पर सवार महिला पुलिसकर्मियों के हावभाव बता रहे थे कि अब महिलाओं के साथ अपराध करने वाले नहीं बचेंगे। उनके खिलाफ टीम त्वरित कार्रवाई करेगी और महिला सुरक्षा को एक नई दिशा प्रदान करेगी। 

विज्ञापन


दरअसल, कमिश्नरेट पुलिस ने महिलाओं के साथ होने वाले अपराध पर लगाम लगाने के लिए नई पेट्रोलिंग टीम स्वयंसिद्ध का गठन किया है। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने शनिवार को 100 स्कूटी पर सवार महिला पुलिसकर्मियों की टीम को रवाना किया। यह महिला पुलिसकर्मी महिला अपराध पर लगाम लगाएंगी। वर्तमान में जनपद में 163 हॉट स्पॉट चिह्नित किए गए हैं जहां पर महिला पुलिसकर्मी पेट्रोलिंग करेंगी। इनमें मॉल, बाजार, मेट्रो स्टेशन, स्कूल-कॉलेज, ऑटो व बस स्टैंड जैसे स्थान शामिल हैं।
विज्ञापन


हर कीमत पर करेंगे महिलाओं की सुरक्षा: निशा
कांस्टेबल निशा का कहना है कि मुझे आज से नई जिम्मेदारी मिली है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण है। हर कीमत पर मैं महिलाओं की सुरक्षा करूंगी। महिला अपराध को रोकने के लिए यह अच्छा प्रयास है और इसे बेहतर बनाने के लिए हम सुबह से लेकर रात तक मेहनत करेंगे। आज पहला दिन है। धीरे-धीरे लोग स्वयं सिद्ध के बारे में जानेंगे। इसके बाद और भी प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वयं सिद्ध का हिस्सा बनकर गर्व की अनुभूति: वीनम
कांस्टेबल वीनम का कहना है कि टीम का हिस्सा बनकर मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है। मैं महिला होने के नाते महिला सुरक्षा को बेहतर तरीके से समझती हूं। हम महिला पुलिसकर्मी हर कीमत पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगी। धीरे-धीरे स्वयं सिद्ध की टीम यह सिद्ध कर देगी की कमिश्नरेट में महिला सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले नहीं बचेंगे।

आप सूचना दें, हम सुरक्षा देंगे: कुंती
कांस्टेबल कुंती का कहना है कि बस समय से सूचना दें तो सुरक्षा की गारंटी हम लेंगे। यह एक अभिनव प्रयोग है। इससे जनपद में महिला सुरक्षा प्रभावी बनेगी और महिलाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा। महिलाएं अपनी समस्याओं को अच्छे तरीके से रख सकेंगी। इससे उनकी समस्या का बेहतर और अच्छे तरीके से समाधान हो सकेगा।


नोएडा-ग्रेनो के लिए कारगर होगी टीम: अनीता
कांस्टेबल अनीता का कहना है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा जैसे शहरों के लिए स्वयं सिद्ध पेट्रोलिंग टीम कारगर होगी। यहां बड़ी संख्या में महिलाएं कामकाजी हैं और आईटी कंपनी से लेकर अन्य कंपनियों और फैक्ट्रियों में काम करती हैं। टीमें इन स्थानों पर पेट्रोलिंग करेंगी। इससे कामकाजी महिलाओं में भरोसा जगेगा और हम लोग भी खरा उतरने का प्रयास करेंगे। किसी तरह की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed