{"_id":"6a008d8b690336df3f0d96c7","slug":"noida-city-fc-wins-beats-tarun-sangha-club-4-1-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-135771-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नोएडा सिटी एफसी की जीत, तरुण संघा क्लब को 4-1 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नोएडा सिटी एफसी की जीत, तरुण संघा क्लब को 4-1 से हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। अंबेडकर स्टेडियम में खेले गए दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के लीग चरण मुकाबले में नोएडा सिटी एफसी ने तरुण संघा फुटबॉल क्लब को 4-1 से हराकर जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत से ही नोएडा सिटी एफसी ने आक्रामक खेल दिखाते हुए विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। नोएडा की ओर से शुभम राय ने 11वें मिनट में पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद भारत मेहरा ने 21वें मिनट में गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। पहले हाफ में तरुण संघा क्लब ने एक गोल कर वापसी की कोशिश की, लेकिन टीम बढ़त को कम नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में नोएडा सिटी एफसी ने अपना दबदबा कायम रखा। वाजिद अली ने 58वें मिनट में शानदार गोल किया, जबकि कप्तान पीयूष भंडारी और गोलकीपर वंश कौशल ने भी कई बेहतरीन बचाव कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।