फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida : Bike riders without helmets will not be allowed to enter the sectors.

Noida : बिना हेलमेट बाइक सवारों को सेक्टरों में नहीं मिलेगा प्रवेश, फोनरवा कार्यकारिणी की बैठक में फैसला

Thu, 27 Feb 2025 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 27 Feb 2025 06:40 AM IST
सार

बुधवार को फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) कार्यकारिणी ने यह फैसला लिया। सेक्टर-52 स्थित फोनरवा कार्यालय में हुई बैठक में कहा गया कि हेलमेट के बिना कोई बाइक सवार सेक्टर में प्रवेश करेगा तो सुरक्षाकर्मी उसको प्रवेश नहीं देंगे। 

विज्ञापन
Noida : Bike riders without helmets will not be allowed to enter the sectors.
demo - फोटो : संवाद

विस्तार

सेक्टरों में बाइक सवारों को बिना हेलमेट के प्रवेश नहीं मिलेगा। बुधवार को फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) कार्यकारिणी ने यह फैसला लिया। सेक्टर-52 स्थित फोनरवा कार्यालय में हुई बैठक में कहा गया कि हेलमेट के बिना कोई बाइक सवार सेक्टर में प्रवेश करेगा तो सुरक्षाकर्मी उसको प्रवेश नहीं देंगे। 

विज्ञापन


फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए बाइक सवार को हेलमेट पहनना जरूरी है। हेलमेट न होने से सड़कों पर दुर्घटना का शिकार होने से लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। सेक्टर में हेलमेट लगाने के लिए प्रति जागरूक करने के लिए सेमिनार और छोटे-छोटे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सेक्टर में बने पेट्रोल पंप पर भी बिना हेलमेट बाइक सवारों को पेट्रोल नहीं देने के सरकारी निर्देशों को सख्ती से पालन करने के लिए कहा जाएगा। 
विज्ञापन


महासचिव केके जैन ने कहा कि बैठक में सभी पदाधिकारियों से बाइक सवारों को हेलमेट पहनने को जागरूक करने के लिए अनुरोध किया गया है। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा, सुशील यादव, उमा शंकर शर्मा, जीसी शर्मा, एके सहगल, सत्यनारायण गोयल, श्याम सिंह यादव, प्रदीप मिश्रा व अन्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed