{"_id":"654c2c64e1c45db48a00e853","slug":"noida-after-a-fight-bullies-got-three-people-bitten-by-a-pit-bull-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida : झगड़े के बाद दबंगों ने तीन लोगों को पिटबुल से कटवाया, एफआईआर दर्ज, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida : झगड़े के बाद दबंगों ने तीन लोगों को पिटबुल से कटवाया, एफआईआर दर्ज, जांच जारी
Thu, 09 Nov 2023 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 09 Nov 2023 06:18 AM IST
सार
इससे भी मन नहीं भरा तो चाचा-भतीजे समेत तीनों को पिटबुल कुत्ते से कटवा दिया। सभी घायलाें को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में कोतवाली फेज-2 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : Pixabay
विस्तार
नोएडा में सड़क पर चलने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने तीन लोगों के साथ डंडों से मारपीट की। इससे भी मन नहीं भरा तो चाचा-भतीजे समेत तीनों को पिटबुल कुत्ते से कटवा दिया। सभी घायलाें को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में कोतवाली फेज-2 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इलाहाबास गांव निवासी मोहित शर्मा ने पुलिस से शिकायत की है कि मंगलवार रात करीब दस बजे भतीजे तुषार और भाई कमल के साथ याकूबपुर गांव जा रहे थे। तीनों याकूबपुर स्थित ओमवीर भाटी के मकान के सामने पहुंचे, तो वहां हरेंद्र भाटी, दीपक भाटी, आशीष भाटी और एक अन्य युवक आ गए।
विज्ञापन
सभी बगैर किसी बात के तीनों लोगों के साथ अभद्रता व गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद डंडों से पीटा। इसी दौरान आरोपियों ने पिटबुल कुत्ता तीनों पर छोड़ दिया। कुत्ते के हमले से तीनों जख्मी हो गए। इस दौरान पीड़ितों का परिचित लक्ष्छूराम वहां से गुजर रहा था, उन्होंने अन्य लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
सड़क पर चलने को लेकर विवाद
पुलिस की जांच में पता चला है कि नवनिर्मित सड़क पर चलने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट कर कुत्ता छोड़ दिया। कुछ दिन पहले नोएडा प्राधिकरण ने याकूबपुर गांव की सड़क बनवाई थी, इसलिए कुछ दबंगों ने गांव की आने जाने वाली सड़क को बांस-बल्ली से बंद कर रखा है। इस सड़क पर चलने को लेकर ही मारपीट हुई है।