फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No issue could be discussed in the MCD meeting

MCD Meeting: एमसीडी की बैठक में भाजपा का हंगामा, स्थायी समिति का गठन नहीं करने के विरोध में की नारेबाजी

Mon, 29 Jan 2024 11:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 29 Jan 2024 11:19 PM IST
सार

मेयर डॉ. शैली ओबराय ने कई बार शांत होने की अपील की, लेकिन भाजपा पार्षदों ने हंगामा जारी रखा और कुछ पार्षद मेयर के आसन के समक्ष आकर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद मेयर ने नेता सदन मुकेश गोयल को एजेंडा पास करने के निर्देश दिए। सदन में मंगलवार को बजट पर चर्चा आरंभ होगी।

विज्ञापन
No issue could be discussed in the MCD meeting
MCD Meeting - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमसीडी की स्थायी समिति का गठन नहीं होने और समिति के अधिकार सदन को ही देने के लिए मेयर के सुप्रीम कोर्ट जाने के विरोध में भाजपा पार्षदों ने सोमवार को सदन की बैठक में हंगामा किया। इस कारण बैठक में किसी भी मसले के साथ-साथ एजेंडे में शामिल प्रस्तावों पर चर्चा नहीं हो सकी। भाजपा पार्षदों के शांत न होने पर शोरशराबे के बीच सदन के नेता ने एजेंडा पास कर दिया।

विज्ञापन


सदन की बैठक में शोक प्रस्ताव रखने के बाद कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह ने स्थायी समिति का गठन नहीं होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मेयर स्थायी समिति का चुनाव नहीं कराना चाहती। इस कारण उन्होंने समिति के अधिकार सदन को देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने समिति के चुनाव के संबंध में रोक नहीं लगाई है। इसके बावजूद मेयर स्थायी समिति के चुनाव को लगातार टालती जा रही है। उनका वक्तव्य पूरा होते ही भाजपा पार्षदों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


मेयर डॉ. शैली ओबराय ने कई बार शांत होने की अपील की, लेकिन भाजपा पार्षदों ने हंगामा जारी रखा और कुछ पार्षद मेयर के आसन के समक्ष आकर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद मेयर ने नेता सदन मुकेश गोयल को एजेंडा पास करने के निर्देश दिए। सदन में मंगलवार को बजट पर चर्चा आरंभ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

16 प्रस्ताव पारित
बैठक के एजेंडे में 25 प्रस्ताव शामिल थे, इनमें से सात प्रस्तावों को स्थगित कर दिए, जबकि एक प्रस्ताव को रद्द और एक प्रस्ताव को वापस भेज दिया गया। पास किए गए 16 प्रस्तावों में स्कूलों की मरम्मत, ढलाव घर पर कियोस्क खोलने संबंधी प्रस्ताव शामिल है।

भाजपा कभी भी सदन नहीं चलने देती: मेयर
नई दिल्ली। मेयर डॉ. शैली ओबराय ने बैठक के बाद कहा कि हमेशा की तरह भाजपा पार्षदों ने सदन चलने नहीं दिया। वे सदन की गरिमा का सम्मान नहीं करते हैं। शोरशराबे में ही प्रस्तावों को पास करना पड़ा। दरअसल भाजपा पार्षद नहीं चाहते है कि दिल्ली के विकास के लिए नई नीतियां बनें और नए कार्य हों।

आप कर बढ़ाने में लगी: भाजपा
नई दिल्ली। नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी नागरिक हितों में कार्य न करके उन पर कर का बोझ बढ़ाना चाहती है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर ग्रेप नियमों के लागू होने पर वह पार्किंग शुल्क में चार गुना बढ़ोतरी करना चाहती थी, मगर भाजपा के विरोध के बाद आम आदमी पार्टी को यह प्रस्ताव स्थगित करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed