{"_id":"5b2d27894f1c1b694d8b7de4","slug":"no-dumping-ground-at-noida-sector-123-noida-authority-seeks-new-options","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM के आदेश पर डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डालना बंद, नए विकल्प की तलाश में जुटा नोएडा प्राधिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM के आदेश पर डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डालना बंद, नए विकल्प की तलाश में जुटा नोएडा प्राधिकरण
ब्यूरो,अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
dumping ground
- फोटो : राजन राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-123 स्थित डंपिंग ग्राउंड पर कूड़ा डालना बंद कर दिया है। वहीं, प्राधिकरण अधिकारी नए डंपिंग ग्राउंड की तलाश में जुट गए हैं। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने लखनऊ में मौजूद नोएडा प्राधिकरण के सीईओ आलोक टंडन को बुलाया और उनसे नोएडा के हालात पर चर्चा की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मीडिया रिपोर्ट और सोशल मीडिया में आ रहे बयानों से बेहद खफा थे। उन्होंने गाजियाबाद में दिए पुराने बयान के बारे में भी कहा, जिसमें आबादी से दो किलोमीटर के दायरे में डंपिंग ग्राउंड नहीं होने की बात कही गई थी। उन्होंने सीईओ से कहा कि सेक्टर-123 को छोड़कर दूसरे अन्य विकल्पों पर काम करें और इसकी रिपोर्ट दें।
विज्ञापन
इसके बाद लखनऊ से वापस लौटने के बाद सीईओ ने शुक्रवार को दिनभर शहर में नई जमीन की तलाश की। अधिकारियों का कहना है कि प्राधिकरण की टीम अस्तौली भी गई। कुछ अन्य स्थानों पर भी विकल्प तलाशे गए। नोएडा प्राधिकरण, सीईओ आलोक टंडन ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर कचरा डालने के लिए वैकल्पिक स्थान की तलाश शुरू की गई है। सेक्टर-123 में कचरा डालना बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन