फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   no Clue to the murderers of female shopper.

महिला दुकानदार के हत्यारों का सुराग नहीं

Sun, 07 Dec 2014 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 07 Dec 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
no Clue to the murderers of female shopper.

नोएडा, दादरी के तुलसी विहार कॉलोनी में 5 दिसंबर को बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस को अब तक  आरोपियों का सुराग नहीं मिला है। हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से लोगों में नाराजगी है। वहीं प्रभारी निरीक्षक बीपी मलिक का कहना है कि महिला के नाम गांव में करीब 12 बीघा जमीन है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में है।

विज्ञापन


 जमीन से जुडे़ मामले के चलते हत्या की आशंका है। इस पहलू से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव बील निवासी मिश्रो देवी तुलसी विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रहती थीं और परचून की दुकान चलाती थीं।
विज्ञापन


वारदात वाले दिन वह ग्राहक को सामान दे रही थीं। तभी बाइक सवार दो लोग आए। उन्होंने महिला से सिगरेट मांगी और उसके बाद दो गोली मारकर फरार हो गए। परिजनों ने दो हमलावरों के खिलाफ  कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed