फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   no Chance of rain in Delhi for whole week feeling of cold in morning and evening

Delhi Weather: पूरे सप्ताह नहीं बारिश की संभावना, दिल्ली में छाया कोहरा; हुई सुबह-शाम की ठंड

Tue, 27 Sep 2022 12:58 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 27 Sep 2022 12:58 AM IST
सार


दिल्ली में सोमवार को मौसम सुहावना रहा। हालांकि धूप चढ़ते-चढ़ते तापमान में बढ़ोतरी हुई इससे लोगों के पसीने छूटे। सोमवार को अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री से कम दर्ज किया गया।

विज्ञापन
no Chance of rain in Delhi for whole week feeling of cold in morning and evening
दिल्ली-एनसीआर में धूंध की दस्तक - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली में बीते दिनों हुई बारिश का दौर अब थम गया है। बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को दिल्ली में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। इससे सुबह कार्यालय जाने वाले लोगों को थोड़ी परेशानी हुई। बारिश के बाद सुबह-शाम की ठंडक भी हो गई है। इस सप्ताह बारिश की भी संभावना नहीं है। वहीं अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 

विज्ञापन

 

दिल्ली में सोमवार को मौसम सुहावना रहा। हालांकि धूप चढ़ते-चढ़ते तापमान में बढ़ोतरी हुई इससे लोगों के पसीने छूटे। सोमवार को अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री से कम दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्र्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 93 प्रतिशत दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान के 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है। धूप और बादलों की लुकाछिपी चलती रहेगी। हालांकि अधिकतम तापमान एक बार फिर से बढ़ेगा और दिन की गर्मी का अहसास होगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंचने और न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। 

विज्ञापन

पूर्वानुमान: आसमान में आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे। 
आज का तापमान: 
अधिकतम तापमान-33.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 22.7 डिग्री सेल्सियस
27 सितंबर को सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 12 मिनट
28 सितंबर को सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 12 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed