फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nizamuddin markaz Police action against people giving shelter to jamatis against government order fir against 14 foreigners, Imam and Sadar

जमातियों को पनाह देने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 14 विदेशियों, इमाम और सदर पर मुकदमा दर्ज 

Thu, 02 Apr 2020 09:00 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 02 Apr 2020 09:00 PM IST
सार

  • लॉकडाउन के बाद भी विभिन्न मस्जिदों में जमातियों ने ली थी शरण
  • एफआईआर में 14 विदेशियों के नाम भी शामिल, मामले की जांच शुरू

विज्ञापन
nizamuddin markaz Police action against people giving shelter to jamatis against government order fir against 14 foreigners, Imam and Sadar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

सरकारी आदेश के बावजूद मस्जिदों में शरण लेने के आरोप में 14 विदेशी समेत 17 जमातियों के खिलाफ वेलकम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक मस्जिद के इमाम और सदर (अध्यक्ष) खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इन पर आरोप है कि लॉकडाउन के बाद भी निजामुद्दीन से जमातियों को मस्जिद में ठहराया गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर सूचना मिली थी कि सदर बाजार स्थित कुरैश नगर में गली गड़ैहिया की मस्जिद में निजामुद्दीन से आई जमात को ठहराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मस्जिद में कई जमाती ठहरे हुए थे। इस बीच मस्जिद का सदर अब्दुल्लाह वहां पहुंचा और उसने बताया कि 23 मार्च को मस्जिद में निजामुद्दीन मरकज से जमात आई थी। तभी ये यह लोग मस्जिद में ही फंसे हुए हैं। पुलिस ने मस्जिद के इमाम मोहम्मद सलमान (27) और सदर मोहम्मद अब्दुल्लाह (38) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। बाद में सभी जमातियों को कवारंटीन में भेज दिया गया।
विज्ञापन


उधर, पुलिस को वेलकम की दो मस्जिदों में विदेशी नागरिकों के होने का पता चला। पहले मामले में पुलिस ने गोला मस्जिद से आठ लोगों को निकाला। यहां इमाम समेत सात लोग इंडोनेशिया के थे। इसी तरह एक अन्य मस्जिद में नौ लोग मिले। इसमें सात इंडोनेशिया के थे, जबकि दो दिल्ली के थे। जांच के दौरान पता चला कि दोनों मस्जिदों में 22 मार्च से ही लोग ठहरे थे। इन सभी को क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed