{"_id":"5c9a4402bdec2213fd29982b","slug":"nitin-pandit-surrendered-in-bulandshahr-violence-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्याना बवाल: आरोपी नितिन पंडित ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्याना बवाल: आरोपी नितिन पंडित ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
Tue, 26 Mar 2019 08:53 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 26 Mar 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर बवाल
- फोटो : अमर उजाला
स्याना बवाल मामले में फरार आरोपी नितिन पंडित ने मंगलवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
बीते तीन दिसंबर को स्याना की चिंगरावठी चौकी पर गोवंश कटान की सूचना के बाद हुए हंगामे ने बवाल का रूप ले लिया था। इस मामले में बीते दिनों तक 39 आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचे थे, जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
एसआईटी ने भी मामले में 38 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। वहीं, मंगलवार को फरार आरोपी नितिन पंडित निवासी पट्टी हरनाम थाना स्याना ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन