{"_id":"5df71c9c8ebc3e87eb43c9a7","slug":"nirbhaya-case-convict-vinay-sharma-had-sent-mercy-petition-to-president-reveals-tihar-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्भया के दोषी विनय शर्मा की दया याचिका पर बड़ा खुलासा, तिहाड़ ने भेजी राष्ट्रपति को रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भया के दोषी विनय शर्मा की दया याचिका पर बड़ा खुलासा, तिहाड़ ने भेजी राष्ट्रपति को रिपोर्ट
Mon, 16 Dec 2019 11:32 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
विनय शर्मा(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 दिसंबर 2012 निर्भया गैंगरेप मामले में दोषी विनय शर्मा ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों के सामने ही हस्ताक्षर करके और अंगूठा लगाकर अपनी दया याचिका राष्ट्रपति को भेजी थी। यह बात अब सामने आ गई है। इस बात का खुलासा तिहाड़ जेल प्रशासन ने राष्ट्रपति को भेजी गई अपनी रिपोर्ट में कहा है।
विज्ञापन
विनय की दया याचिका पर ऐसे हुआ था विवाद
निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले के दोषी विनय शर्मा की दया याचिका पर नया विवाद खड़ा हो गया था। 7 दिसंबर को विनय शर्मा ने अपने वकील के मार्फत राष्ट्रपति के पास एक याचिका भेजकर कहा कि उसने कोई दया याचिका नहीं लगाई है। ऐसे में गृह मंत्रालय की ओर से भेजी गई दया याचिका वापस की जाए। उधर, जेल प्रशासन का कहना है कि विनय शर्मा की तरफ से भेजी गई दया याचिका को ही उसने राष्ट्रपति के पास भेजा है।
विज्ञापन
विनय के वकील एपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे वह जेल में अपने मुवक्किल से मिलने गए थे। बातचीत में दया याचिका की बात आई तो विनय ने किसी तरह की दया याचिका भेजने से इनकार किया।
विज्ञापन
यही नहीं, उसने इस बारे में एक पत्र भी लिखा है। सिंह ने कहा कि विनय शर्मा की सहमति से एक याचिका राष्ट्रपति के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय, उपराज्यपाल व दिल्ली सरकार को 7 दिसंबर को भेज दी थी।
उधर, जेल के अतिरिक्त महानिरीक्षक राजकुमार ने विनय के वकील के दावे को झूठा करार देते हुए कहा कि चारों दोषियों को दया याचिका भेजे जाने के बारे में नोटिस दिया गया था। इसके जवाब में विनय ने दया याचिका लगाई थी।