फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ninth grade student was stabbed in chest and then attacked with a brick

दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात: 9वीं के छात्र के सीने में घोंपते रहे चाकू, दौड़ा-दौड़ाकर वार, देखते रहे लोग

Wed, 29 Jul 2026 11:19 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Wed, 29 Jul 2026 11:19 PM IST
सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कर्दमपुरी में मंगलवार रात 17 वर्षीय छात्र इंतजार की चाकू-ईंट से हत्या हुई। पुलिस ने दो मुख्य आरोपी अरमान और अलफैज को गिरफ्तार किया है। पुरानी रंजिश को हत्या का कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन
Ninth grade student was stabbed in chest and then attacked with a brick
किशोर की बेरहमी से हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर स्थित कर्दमपुरी इलाके में मंगलवार रात नौवीं कक्षा के एक छात्र इंतजार (17) की बेरहमी से चाकू और ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने कॉल कर बहाने से इंतजार को घर से बुलाया। घर से कुछ दूर पहुंचते ही आरोपियों ने उस पर ईंट और सीने में चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित जान बचाने के लिए इधर से उधर दौड़ता रहा और भीड़ तमाशबीन रही। किसी ने भी इंतजार को बचाने का प्रयास नहीं किया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में इंतजार को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

दरअसल दिसंबर 2025 में एरिया में हुई एक युवक में परिवार को इंतजार पर भी शक था। पुलिस की जांच में इंतजार का कोई रोल हत्या में नहीं निकला था। दूसरी ओर एरिया में रहने वाले एक दबंग अमन उर्फ बिट्टू से भी इंतजार की तू-तू-मैं-मैं हो गई थी। माना जा रहा है कि इसी वजह से उसकी हत्या हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध शाखा की टीम ने मंगलवार रात हुई हत्या के मामले में दो मुख्य आरोपी अरमान (18) और अलफैज (18) को गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड में शामिल तीसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। सीसीटीवी कैमरों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

घर का इकलौता चिराग था इंतजार
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि इंतजार अपने परिवार के साथ गली नंबर-6, कर्दमपुरी में रहता था। इसके परिवार में पिता बाबू अली, मां और दो बहनें हैं। इंतजार इकलौता बेटा था। बाबू लाल का अपना कारोबार है। वहीं इंतजार एरिया के एक स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था। मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे वह अपने घर पर मौजूद था।

कुछ देर बाद रिहान नामक लड़के ने इंतजार को कॉल कर बुलाया। इसके बाद वह स्कूटी पर इंतजार को ले गया। रास्ते में दो और युवक स्कूटी पर बैठ गए। आरोप है कि गली नंबर-4, पुलिया पर पहुंचते ही आरोपियों ने इंतजार पर ईंट और चाकू से हमला कर दिया। रात 11 बजे पुलिस को खबर मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed