फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ninety six lakh rupees scam in the name of Haj pilgrimage in Ghaziabad Municipal Corporation

यूपी: हज यात्रा के नाम पर नगर निगम में 94 लाख का घोटाला, डीएम की जांच में खुलासा

Sun, 08 Jul 2018 02:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 08 Jul 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
Ninety six lakh rupees scam in the name of Haj pilgrimage in Ghaziabad Municipal Corporation
फाइल फोटो
गाजियाबाद नगर निगम में हज यात्रा के नाम पर करीब 94 लाख रुपये ठिकाने लगाने का मामला पकड़ा गया है। डीएम रितु माहेश्वरी की तरफ से कराई गई जांच में खुलासा हुआ है कि निर्माण से पहले न कोई टेंडर हुआ और न ही किसी तरह की स्वीकृति ली गई।
विज्ञापन


सीडीओ रमेश रंजन की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय कमेटी ने जांच रिपोर्ट में कई सवाल उठाते हुए कार्रवाई की सिफारिश की है। उधर,  जांच रिपोर्ट पर डीएम ने शासन से नगर निगम के तत्कालीन संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन


जांच में कहा गया है कि वर्ष 2016 में हज यात्रा का हवाला देकर आपातकालीन स्थिति बताते हुए कराए गए कार्य औचित्यपूर्ण नहीं थे, क्योंकि हज यात्रा की तिथि पहले से निर्धारित होती है और उसे आपातकालीन स्थिति नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजापुर गांव निवासी अशोक कुमार शर्मा ने मंडलायुक्त शिकायत की थी। मामले में गठित जांच कमेटी ने कई कमियां पकड़ीं। नगर निगम से उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों के हिसाब से हज व कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने की तिथि 4 अगस्त 2016 (सामान) थी।

ऐसे में दोनों ही यात्राओं को लेकर पूर्व में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाती हैं, लेकिन तत्कालीन नगर निगम प्रशासन ने नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 117(6बी) का हवाला देकर आपातकालीन स्थिति दिखाई और बिना किसी टेंडर प्रक्रिया के हज हाउस के पास सड़क चौड़ीकरण, शौचालय, अप्रोच रोड, बैरियर, बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया। कुल 13 कार्यों पर 93 लाख 82 हजार 548 रुपये खर्च किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed