फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nine death and from dengue and one from chikungunya in the capital, the figure is rising

राजधानी में डेंगू से नौ और चिकनगुनिया से एक मौत, ऐसे बढ़ रहा आंकड़ा

Fri, 16 Sep 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
 Nine death and from dengue and one from chikungunya in the capital, the figure is rising
अस्पताल में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में डेंगू और चिकनगुनिया से मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एम्स में डेंगू से नौ मरीजों की मौत का मामला सामने आया है जबकि गंगा राम अस्पताल में चिकनगुनिया से एक और मरीज की मौत हो गई। 

विज्ञापन


राजधानी में अभी तक चिकनगुनिया से कुल 12 मरीजों की मौत हो चुकी है। निगम के अनुसार डेंगू से महज चार मौत हुई है जबकि सिर्फ एम्स में ही डेंगू से नौ मौत हो चुकी है। उधर अपुष्ट सूत्रों के अनुसार राजधानी में अब तक कुल मिलाकर 18 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की ओर से बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि एक सितंबर से अब तक यहां डेंगू से नौ मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि चिकनगुनिया से एक मरीज की मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स की ओर से बताया गया है कि अब तक एम्स में डेंगू के 96 मरीजों को भर्ती किया गया है और वर्तमान में 31 मरीज भर्ती हैं। वहीं चिकनगुनिया के कुल 65 मरीजों को भर्ती कराया गया था जिसमें दो मरीज अब भी भर्ती हैं।

एम्स की ओर से जारी बयान में कहा गया है डेंगू और चिकनगुनिया के जितने भी मरीज एम्स में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं उसमें से 70 फीसदी उत्तर प्रदेश, 20 फीसदी दिल्ली और 10 फीसदी बिहार से हैं। 

चार अस्पतालों में तीन हजार से ज्यादा मरीज

 Nine death and from dengue and one from chikungunya in the capital, the figure is rising
अस्पताल में मरीज - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार सुबह गंगा राम अस्पताल में दिल्ली के कालका जी के रहने वाले 75 वर्षीय जेडी मदान की इलाज के दौरान मौत हो गई। इन्हें 12 सितंबर को फीवर और ठंड की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि ये पहले से ल्यूकेमिया बीमारी से भी पीड़ित थे।

चिकगनुनिया जांच में पॉजिटिव आया है। अस्पताल की ओर से जारी बयान में मौत की वजह चिकनगुनिया बताया गया है। अस्पताल में अब भी चिकनगुनिया के 23 मरीज भर्ती हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से अस्पताल के आपातकालीन विभाग में 15 ट्रॉली लगाई गई जिस पर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। 

रक्तदान की अपील 
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली के लोगों से अपील की है कि दिल्ली की आबादी करीब दो करोड़ है। इस समय कई मरीजों को रक्त की जरूरत है, लिहाजा स्वैच्छिक रक्तदान के लिए सामने आएं। 

चार अस्पतालों में तीन हजार से ज्यादा मरीज
दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार राजधानी में चिकनगुनिया के भले ही 1724 मामले हों लेकिन दिल्ली के चार बड़े सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के आंकड़े तीन हजार के पार हो चुके हैं। 

सिर्फ एम्स में चिकनगुनिया के करीब 1400 मामले, अपोलो में सात से ज्यादा, सफदरजंग में करीब 600 से मरीज और आरएमएल में चार सौ से ज्यादा मरीज पंजीकृत किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed