फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nikki Yadav murder case Accused Sahil and Nikki got married in temple in Noida in Oct 2020

Nikki Murder Case: निक्की हत्याकांड में नया खुलासा, अक्तूबर 2020 में साहिल और निक्की ने मंदिर में की थी शादी

Sat, 18 Feb 2023 08:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 18 Feb 2023 08:51 AM IST
सार

निक्की हत्याकांड की जांच में एक और नया खुलासा हुआ है। निक्की और साहिल ने साल 2020 में नोएडा के आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। क्राइम ब्रांच ने रिमांड के दौरान साहिल और निक्की की शादी से जुड़े सर्टिफिकेट भी बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
Nikki Yadav murder case Accused Sahil and Nikki got married in temple in Noida in Oct 2020
Nikki Yadav murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निक्की यादव हत्याकांड में अब तक सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी साहिल और निक्की की शादी अक्तूबर 2020 में नोएडा के एक मंदिर में हुई थी। साहिल का परिवार दोनों की शादी से नाखुश था। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, साहिल के परिवार ने दिसंबर 2022 में उसकी शादी तय की और लड़की के परिवार से छुपाया कि साहिल ने निक्की से पहले ही शादी कर ली थी। 
विज्ञापन


वहीं, निक्की हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस ने हत्या के आरोप में साहिल गहलोत के पिता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, साहिल और निक्की ने अक्तूबर 2020 में नोएडा के आर्य समाज मंदिर में विवाह किया था। क्राइम ब्रांच ने रिमांड के दौरान साहिल और निक्की की शादी से जुड़े सर्टिफिकेट भी बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


उधर, अपराध शाखा ने वीरेंद्र को साहिल के सामने बैठाकर पूछताछ की। वीरेंद्र को सारी बातों की जानकारी थी, इसके बावजूद उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया। ऐसे में आरोपियों ने दूसरी लड़की से शादी कर उसकी जिंदगी भी बर्बाद कर दी। अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस ने साहिल के पिता वीरेंद्र, आशीष, लोकेश, नवीन और अमर को अरेस्ट किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




गौरतलब है कि 10 फरवरी को निक्की की हत्या के बाद साहिल ने दूसरी लड़की से शादी की थी। शादी से पहले साहिल ने निक्की को कार में डाटा केबिल से गला दबाकर मार डाला था। इसके बाद शव को फ्रिज में डाल दिया था। पुलिस को आईएसबीटी, कश्मीरी गेट पर हत्या वाली जगह पर साहिल के मोबाइल की लोकेशन मिल गई है। 

चार साल पहले हुई इस कहानी की शुरुआत

Nikki Yadav murder case Accused Sahil and Nikki got married in temple in Noida in Oct 2020
Sahil and Nikki - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि साहिल जनवरी, 2018 में उत्तम नगर स्थित करिअर प्वाइंट कोचिंग सेंटर में एसएससी परीक्षाओं की कोचिंग लेने गया था। उसी समय झज्जर निवासी निक्की यादव उत्तम नगर स्थित आकाश इंस्टीट्यूट में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की कोचिंग ले रही थी। ये दोनों एक ही बस में रोज साथ आते थे। इस कारण दोनों की दोस्ती हो गई। दोनों के बीच जल्द ही प्यार हो गया। कोचिंग से पहले व बाद में मिलना जुलना शुरू हो गया। फरवरी, 2018 में साहिल ने ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया कॉलेज में डी फार्मा में दाखिल ले लिया।
 

ग्रेटर नोएडा में दो साल सहमति संबंध में रहे

Nikki Yadav murder case Accused Sahil and Nikki got married in temple in Noida in Oct 2020
निक्की का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
साहिल के ग्रेटर नोएडा में दाखिला लेने के बाद निक्की ने भी इसी कॉलेज में बीए अग्रेंजी ऑनर्स में दाखिला ले लिया। इसके बाद दोनों ने यहीं किराये के मकान में सहमति संबंध में रहना शुरू कर दिया। दोनों मनाली, रिऋिकेश, हरिद्वार व देहरादून आदि जगह साथ घूमने गए थे। कोरोना काल में दोनों अपने-अपने घर चले गए थे। कोरोना खत्म होने के बाद दोनों ने सेक्टर-23, द्वारका में फिर सहमति संबंध में रहना शुरू कर दिया। यहां ये 8-10 महीने रहे। चार माह से निक्की उत्तम नगर में रह रही थी।

Nikki Yadav murder case Accused Sahil and Nikki got married in temple in Noida in Oct 2020
निक्की यादव व साहिल गहलोत - फोटो : अमर उजाला
दिसंबर में हुई किसी और से मंगनी
पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि साहिल ने निक्की से प्यार वाली बात अपने घरवालों को नहीं बताई थी। दूसरी तरफ साहिल के परिजन उस पर दूसरी लड़की से शादी करने का दवाब बनाने लगा। आखिरकार दिसंबर, 2022 में साहिल की दूसरी लड़की से मंगनी कर दी। नौ फरवरी को साहिल की शादी तय हो गई। आरोपी ने ये बात निक्की को नहीं बताई थी। किसी तरह निक्की को ये बात पता लग गई।

Nikki Yadav murder case Accused Sahil and Nikki got married in temple in Noida in Oct 2020
निक्की यादव व साहिल गहलोत - फोटो : अमर उजाला
9 फरवरी को सगाई के बाद जाने वाले थे गोवा
निक्की को जब 9 फरवरी की रात को पता लगा कि साहिल की सगाई हो गई है तो वह उसे फोन करने लगी। इसके बाद दोनों रात एक बजे मिले। दोनों गोवा भागना चाहते थे। गोवा के लिए निक्की की फ्लाइट की टिकट तो हो गई थी, लेकिन साहिल को टिकट नहीं मिली थी। इसके बाद निक्की ने साहिल से साथ में खुदकुशी करने की बात कही, लेकिन साहिल इसके लिए तैयार नहीं हुआ। 

 

Nikki Yadav murder case Accused Sahil and Nikki got married in temple in Noida in Oct 2020
निक्की का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कश्मीरी गेट पर साहिल के परिजनों के फोन आने लग गए। परिजन तुरंत घर आने के लिए साहिल पर दवाब बनाने लगे। साहिल घर जाने लगा तो निक्की उससे झगड़ा करने लगी। इस पर निक्की ने साहिल के माता-पिता को अपशब्द कहे जिससे वह अपना आपा खो बैठा और साहिल ने 10 फरवरी को आईएसबीटी पर कार में डाटा केबल से निक्की की गला घोंटकर हत्या कर दी। निक्की की हत्या के बाद साहिल ने शव को चालक के साथ वाली आगे की सीट पर बैठने की मुद्रा में लिटा दिया। इसके बाद सीट बेल्ट लगाई और ढाबे पर ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed