फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Night Runner Delhi 2026 begins tomorrow, a unique combination of running, music and lights.

Delhi NCR News: नाइट रनर दिल्ली 2026 का आगाज कल, दौड़, संगीत और रोशनी का दिखेगा अनोखा संगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
-कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाएगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
राजधानी एक अनोखे फिटनेस इवेंट के लिए तैयार है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 2 मई को ‘नाइट रनर दिल्ली 2026’ का आयोजन होगा। द सिटी रन आफ्टर डार्क थीम पर आधारित यह कार्यक्रम दौड़, संगीत और रोशनी का खास संगम होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। यह इवेंट एक रनिंग म्यूजिक फेस्टिवल की तरह आयोजित किया जा रहा है, जहां प्रतिभागी रात के समय दौड़ का अलग अनुभव ले सकेंगे। इसमें तीन श्रेणियों में दौड़ रखी गई है। इस कार्यक्रम का आयोजन कल्कि स्पोर्ट्स द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाएगा।

आयोजकों के अनुसार, यह इवेंट लोगों को फिटनेस के प्रति प्रेरित करेगा और साथ ही उन्हें एक नया, रोमांचक अनुभव भी देगा। इसमें 21.1 किलोमीटर हाफ मैराथन, 10.5 किलोमीटर और 5 किलोमीटर रन है। साथ ही, हाफ मैराथन शाम 7 बजे से शुरू होगी, जबकि 10.5 किमी दौड़ 7:45 बजे और 5 किमी दौड़ रात 8:15 बजे शुरू होगी। इवेंट के दौरान डीजे के साथ वार्म-अप सेशन, दौड़ के रास्ते में म्यूजिक और एनर्जी जोन, एलईडी लाइट्स में रनिंग और दौड़ के बाद मनोरंजन कार्यक्रम जैसी कई खास आकर्षण होंगे। आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम सिर्फ दौड़ नहीं, बल्कि एक उत्सव जैसा अनुभव देगा। यही नहीं, प्रतिभागियों के लिए कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


आयोजकों के अनुसार, सभी धावकों को ड्राई-फिट टी-शर्ट, एलईडी रिस्ट बैंड, टाइमिंग बिब, रेस बैग, फिनिशर मेडल और ई-सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसके अलावा दौड़ से पहले, दौरान और बाद में पानी और रिफ्रेशमेंट, मेडिकल सहायता और फिजियोथेरेपी की सुविधा भी रहेगी। पंजीकरण 29 अप्रैल सुबह 7 बजे तक खुले हैं और इस दौरान 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। आयोजकों ने लोगों से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है। बिब कलेक्शन 1 मई और 2 मई को स्टेडियम से ही करना होगा और इसके लिए तय समय का पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed