{"_id":"c4e6d60e279ee8cb21fc3417dc287dc6","slug":"nigerian-arrested-on-illegal-wine-supply-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 13 Aug 2014 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा से अवैध तरीके से राजधानी दिल्ली में होने वाली अवैध शराब की तस्करी का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने 80 बोतल ब्रांडेड अंग्रेजी शराब के साथ एक नाइजिरियन युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पकड़े गए नाइजिरियन युवक से पूछताछ में सामने आया है कि इस शराब को दिल्ली में होने वाली एक बड़ी पाट्री में सप्लाई की जानी थी। जिसे गुड़गांव से ले जाया जा रहा था। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार एमजी रोड पर रात के समय चेकिंग के दौरान सहारा मॉल के सामने इस्टिम गाड़ी को पुलिस ने जांच के लिए रूकवाया। जिसे नाइजीरियन युवक चला रहा था। पुलिस ने गाड़ी की जांच के लिए उसे खोला तो उसमे अंग्रेजी की ब्रांडेड हरियाणा मार्का की शराब की बोतलें मिली।
विज्ञापन
गाड़ी में बड़ी संख्या में शराब की बोतल मिलने के बाद पुलिस ने नाइजीरियन युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सामने आया कि वह दिल्ली में होने वाली एक पार्टी में इसकी सप्लाई के लिए यहां से ले जा रहा था। युवक की पहचान सुल्तान के रूप में हुई है जो पिछले कई सालों से दिल्ली में रह रहा था।
सेक्टर-29 थाना पुलिस ने सभी 80 शराब की बोतल को कब्जे में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जमानत मिल गई। शराब तस्करी की बात सामने आने के बाद पुलिस ऐसे गिरोह की तलाश में जुट गई है।