फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NIA search masjid record and document in palawan

टेरर फंडिंग का पता लगाने के लिए एनआईए ने मस्जिद में की छानबीन

Wed, 03 Oct 2018 10:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हथीन/पलवल
ब्यूरो, अमर उजाला, हथीन/पलवल Updated Wed, 03 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
NIA search masjid record and document in palawan
NIA

टेरर फंडिग के आरोपों में बीते दिनों दिल्ली से गिरफ्तार किए मोहम्मद सलमान के गांव उटावड़ स्थित मरकजी मस्जिद से संबंधों को लेकर बुधवार को एनआईए ने मस्जिद के निर्माण का रिकॉर्ड खंगाला। एनआईए को शक है कि मस्जिद निर्माण में विदेशों से लाया गया अवैध धन लगा है और आतंकियों को भी मुहैया करवाया गया।

विज्ञापन


सलमान मूलत: उटावड़ का रहने वाला है और इस मस्जिद का मुख्य इमाम बताया जाता। पिछले सप्ताह उसकी गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आई मरकजी मस्जिद की जांच के लिए एनआईए का स्टाफ मौके पर पहुंचा। टीम में शामिल चार सदस्यों के यहां पहुंचते ही हरियाणा पुलिस की भी चार गाड़ियों ने आकर सुरक्षा प्रबंधों को संभाला। 
विज्ञापन


एनआईए के स्टाफ ने मस्जिद प्रबंधन से जुड़े लोगों से बातचीत की और फिर मस्जिद में अब तक हुए निर्माण खर्च के बजट का आकलन किया। इसके बाद कई रजिस्टर खंगाले। चंदे के माध्यम से आई धनराशी एवं बैंक अकाउंट आदि का विवरण लिया। यह सब करने के बाद स्थानीय ग्रामीणों,  पूर्व सरपंचों एवं अन्य लोगों से भी पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच यूनुस, पूर्व सरपंच अख्तर हुसैन, आस मोहम्मद, खालिद एवं ग्रामीणों ने एनआईए को बताया कि  टेरर फंडिंग से इस मस्जिद का कोई लेना-देना नहीं है। आसपास के 84 गांवों के लोगों ने मिलकर चंदे से मस्जिद का निर्माण कराया है। 

इस बारे में मिडिया में आ रही टेरर फंडिंग की बात निराधार है। मस्जिद का निर्माण एक पंचायत के बाद वर्ष 2010 में शुरू हुआ था,  जिसका कुछ रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। इलाके के लोगों ने मस्जिद निर्माण में श्रमदान के साथ- साथ धन, ईंट, सीमेंट एवं अन्य निर्माण सामग्री का भी सहयोग किया था।

एनआईए स्टाफ के सामने ग्रामीणों ने सलमान को भी निर्दोष बताते हुए कहा उसने बीस कन्याओं के सामूहिक विवाह करवाए हैं, उनमें भी विदेश से कोई मदद नहीं ली है। ग्रामीणों ने बताया कि सलमान तो दिल्ली में किराये पर रहता है। एनआईए के स्टाफ ने यहां की गई जांच और दस्तावेजों में क्या मिला, इसके बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। 

स्टाफ के लोगों का कहना था इस बारे में अधिकृत रूप से दिल्ली ऑफिस के अधिकारी ही बता सकते हैं। सलमान की गिरफ्तारी किन कारणों से हुई यह भी ग्रामीणों ने पूछने का प्रयास किया, परन्तु एनआई ने कुछ नहीं बताया। 

इससे पहले एनआईए स्टाफ के गांव में आने की भनक लगते ही उटावड़ सहित आस-पास के गांवों के धर्म विशेष से संबंध रखने वाले ग्रामीण मस्जिद के पास और चौक पर एकत्रित हो गए। मौके पर बहीन थाना प्रभारी रामदयाल के पुलिस के जवान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed