फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nhm employees strike cancelled in gurugram

गुरुग्रामः आश्वासन के बाद एनएचएम कर्मचारियों ने स्थगित की हड़ताल

Wed, 02 Jan 2019 06:47 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Jan 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
nhm employees strike cancelled in gurugram
हड़ताल रद्द - फोटो : amar ujala

जिले में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी। अपनी लंबित मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत 700 कर्मचारी बृहस्पतिवार से दो दिन की हड़ताल पर जाने वाले थे। 

विज्ञापन


बुधवार दोपहर को स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लंबित मांगों को पूरा करने के मिले आश्वासन के बाद एनएचएम कर्मचारी एसोसिएशन ने हड़ताल स्थगित कर दी। 
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रदेश सचिव हरीराज ने बताया कि स्थाई सेवा सुरक्षा प्रदान करवाने, सांतवे वेतन आयोग का लाभ देने, सेवा नियम में संशोधन करने सहित अन्य मांगों को लेकर एनएचएम एसोसिएशन कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुकी है। अपना हक पाने के लिए कई बार आंदोलन भी किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके कर्मचारियों की मांगे अब तक पूरी नहीं हुई हैं जिसके विरोध में एसोसिएशन ने 3 व 4 जनवरी को हड़ताल करने का फैसला लिया था। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा बुलाई गई बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बातचीत के बाद लंबित मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया।


प्रदेश सचिव के मुताबिक इसे देखते हुए ही एसोसिएशन ने हड़ताल स्थगित कर दी है। यदि समय रहते इन मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तो कर्मचारियों को दोबारा हड़ताल करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed