फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NGT summoned district administration for Air Pollution on Anandoot Pooja

अन्नकूट पूजा पर वायु प्रदूषण, एनजीटी ने जिला प्रशासन को किया तलब, पूछा-क्या था वाहनों के लिए इतंजाम

Wed, 14 Nov 2018 05:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 14 Nov 2018 05:22 AM IST
विज्ञापन
NGT summoned district administration for Air Pollution on Anandoot Pooja
प्रदूषण - फोटो : self
अन्नकूट पूजा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं को न सिर्फ ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा बल्कि वाहनों के चलते वायु प्रदूषण का भी शिकार होना पड़ा। इसे देखते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने मथुरा जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को तलब किया है। 
विज्ञापन


पीठ ने अधिकारियों से पूछा है कि आखिर अन्नकूट पूजा के दौरान गिरिराज परिक्रमा मार्ग और गोवर्धन कस्बे में वाहनों की पार्किंग और और प्रदूषण को रोकने के लिए क्या इंतजाम किए गए थे। मामले पर अगली सुनवाई 19 नवंबर को होगी।  
विज्ञापन


जस्टिस आरएस राठौर की अध्यक्षता वाली पीठ ने गिरिराज परिक्रमा संरक्षण संस्थान व अन्य के मामले की सुनवाई के दौरान आदेश दिया है कि मथुरा के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक, मथुरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता 19 नवंबर को पेश हों।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर चल रहे थे भारी वाहन  
पीठ ने गौर किया है कि प्रशासन के दावे के उलट पूजा वाले दिन न सिर्फ गोवर्धन कस्बे में बल्कि गिरिराज परिक्रमा मार्ग में भारी वाहन चल रहे थे। साथ ही शहर में पार्किंग का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया था और न ही नियम-कानून का सख्ती से पालन करवाने के लिए कोई प्रशासनिक इंतजाम था। 

पीठ ने कहा कि अन्नकूट पूजा के दौरान सभी मुख्य सड़कों पर वाहनों का जाम लगा था। अनियंत्रित कानून की तरह ट्रैफिक भी अनियंत्रित था। नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस कर्मी भी नहीं थे।  

छह पार्किंग स्थल का दावा, जबकि बंद थी पार्किंग 

सुनवाई के दौरान मथुरा विकास प्राधिकरण की ओर से पेश अधिकारी ने बताया कि शहर में कुल छह पार्किंग स्थल बनाए गए थे। वहीं, यू-ट्यूब के जरिए इन पार्किंग स्थलों को संचालित किया जा रहा था। वहीं, पीठ ने गौर किया कि संबंधित दावे के उलट सभी मीडिया ने इसके विपरीत रिपोर्ट प्रकाशित की है। पीठ ने कहा कि एक पार्किंग स्थल बंद था तो एक पार्किंग स्थल में वाहनों को आने की इजाजत ही नहीं थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed