फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NGT shock felt by order of the Department of Transportation

एनजीटी के आदेश से परिवहन विभाग को लगा झटका

Tue, 19 May 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 May 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
NGT shock felt by order of the Department of Transportation

दिल्ली परिवहन विभाग ने दस साल पुराने डीजल वाहनों पर लगी पाबंदी पर रोक भले ही बढ़ा दी है मगर परिवहन विभाग को एक बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन


परिवहन विभाग आईआईटी दिल्ली की जिस स्टडी के आधार पर वाहनों को उम्र के लिहाज से नहीं बल्कि फिटनेस के आधार पर हटाने की बात कर रही थी, उस पर एनजीटी ने सवाल खड़े कर दिए है।

परिवहन विभाग को अब अपनी बात रखने के लिए नए सिरे से तैयारी करनी पड़ेगी। परिवहन विभाग शुरू से ही वाहनों के फिटनेस को आधार बनाने की वकालत करता रहा।

‍‍विभाग को नए सिरे से करनी होगी तैयारी

NGT shock felt by order of the Department of Transportation

अभी तक सारी कवायद इसी को लेकर की जा रही थी। विभाग ने दिल्ली आईआईटी की एक रिपोर्ट को आधार बनाया था जिसमें कहा गया था कि दिल्ली में पुराने वाहनों का प्रदूषण में भागीदारी सिर्फ एक फीसदी है।

परिवहन विभाग ने भी खुद पुराने नए वाहनों की प्रदूषण जांच करके अपनी रखी थी। मगर एनजीटी ने इन रिपोर्ट पर सवाल खड़े कर दिए है। अब परिवहन विभाग राजधानी के वाहनों की एज वाइज रिपोर्ट तैयार करने की तैयारी कर रहा है।

परिवहन विभाग के एक अधिकारी की माने तो 25 मई तक इस संबंध में फिर रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। एनजीटी के सख्त रुख को देखते हुए परिवहन विभाग के साथ केंद्र सरकार भी दस साल के बजाए डीजल वाहनों के लिए 15 साल तक चलाने की बात अगली सुनवाई में रख सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed