फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NGT cracks down on illegal tree felling at Chhatarpur farmhouse; seeks report from Delhi government

Delhi NCR News: छतरपुर फार्म में अवैध पेड़ कटाई पर एनजीटी सख्त, दिल्ली सरकार से रिपोर्ट तलब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। छतरपुर स्थित मंचंदा फार्म में कथित अवैध पेड़ कटाई और वन भूमि पर अतिक्रमण के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली सरकार से छह सप्ताह में कार्रवाई की स्थिति रिपोर्ट मांगी है। प्रधान पीठ ने अगली सुनवाई 29 सितंबर को निर्धारित की है।
विज्ञापन

एनजीटी ने संयुक्त समिति की रिपोर्ट पर गौर किया, जिसमें बताया गया कि खसरा नंबर 100, 101, 102, 103 और 105 की जमीन सरकारी रिकॉर्ड में वन भूमि है, जबकि खसरा नंबर 60 आबादी क्षेत्र में आता है। जांच में पाया गया कि फार्म में नीम, पीपल, सिरिस, बकायन, शहतूत और सुबबूल समेत 28 पेड़ों की बिना अनुमति कटाई, नुकसान पहुंचाने या अत्यधिक छंटाई की गई, जो दिल्ली वृक्ष संरक्षण अधिनियम, 1994 का उल्लंघन है।
विज्ञापन

दिल्ली वन विभाग ने फार्म मालिक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर 250 देशी प्रजाति के पौधे लगाने का अंतरिम आदेश दिया है। दिल्ली सरकार ने अधिकरण को बताया कि वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। एनजीटी ने सभी पक्षों को समिति की रिपोर्ट पर आपत्ति व जवाब तय समय में दाखिल करने की इजाजत दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed