फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   news ways to use old notes of 500 and 1000 notes in faridabad

500-1000 के पुराने रुपये चलाने के लिए लोगों ने अपनाया नया फंडा, सरकार को ही दे दिया धोखा

Sat, 12 Nov 2016 12:00 AM IST
भोला पांडेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
भोला पांडेय/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 12 Nov 2016 12:00 AM IST
सार

सफर नहीं छुट्टे के लिए खरीदे गए रेल के टिकट
-रेलवे बोर्ड ने लगाई रोक, दस हजार से अधिक की रकम ऑनलाइन भेजी जाएगी
 

विज्ञापन
news ways to use old notes of 500 and 1000 notes in faridabad

विस्तार

500-1000 रुपये चलाने के लिए लोगों ने नया-नया फंडा अपनाया। छुट्टा पैसा कराने के लिए लोग रेलवे टिकट काउंटर पर खड़े होकर आसपास के स्टेशनों का टिकट खरीद रहे थे। इससे रेलवे की आमदनी तो जरूर बढ़ी लेकिन छुट्टा वापस करने के लिए मारामारी बनी रही।
विज्ञापन


लोग इसलिए और परेशान थे कि 11 नवंबर की देररात 12 बजे के बाद 500-1000 रुपये के नोट से टिकट नहीं खरीदा जा सकेगा। खुद रेल अधिकारियों ने माना कि लोग छुट्टा कराने के चक्कर में दिल्ली, मथुरा और आगरा तक का टिकट खरीदने के लिए 500-500 के नोट दे रहे थे।
विज्ञापन


बता दें कि नौ नवंबर को ओल्ड और बल्लभगढ़ स्टेशनों से बड़ी संख्या में लोगों ने राजधानी और शताब्दी ट्रेनों का एसी फर्स्ट क्लास का टिकट बुक करवाया। कइयों ने तो 60 से 80 हजार रुपये तक के टिकट बुक कराए। रेलवे सूत्रों के मुताबिक कुछ यात्रियों ने ओल्ड स्टेशन से टिकट बुक कराया और बल्लभगढ़ में जाकर शाम को ही कैंसिल करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही सिलसिला एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में सुनने को मिला। इस बात की जानकारी होते ही रेलवे बोर्ड ने एडवाइजरी जारी कर दी कि काउंटर से लिए गए टिकटों की वापसी में 10 हजार तक ही रिफंड दिया जाएगा। उससे अधिक की धनराशि संबंधित यात्रियों के अकाउंट में भेजी जाएगी।

5 हजार से अधिक के टिकट पर पैनकार्ड अनिवार्य

news ways to use old notes of 500 and 1000 notes in faridabad
पैन

रेलवे ने शिकंजा कसते हुए पांच हजार से अधिक राशि का टिकट बुक कराने वालों से फार्म के साथ पैनकार्ड की फोटो कॉपी लगाना अनिवार्य कर दिया है। इस बाबत सभी आरक्षण केंद्रों पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। रेलवे अधिकारी ने बताया कि पिछले दो दिनों में रेलवे की आय बढ़ी है।

अकेले ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन के आरक्षण काउंटर और टिकट बुकिंग सेंटर से दो दिन में 32 लाख से अधिक कलेक्शन हुआ है, जबकि बल्लभगढ़ स्टेशन से करीब 28 लाख की टिकट बिक्री हुई है। जबकि सामान्य दिनों में यह एक दिन का आंकड़ा 8 से 10 लाख रुपये के बीच होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed