फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   news video of jnusu president kanhiya kumar

कन्हैया का नया वीडियो, बताई हमले की सच्चाई

Sat, 27 Feb 2016 06:28 PM IST
Updated Sat, 27 Feb 2016 06:28 PM IST
विज्ञापन
news video of jnusu president kanhiya kumar

राष्ट्रविरोधी नारों के आरोप में पुलिस हिरासत में चल रहे जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें उसने 17 फरवरी को पटियाला हाउस कोर्ट में खुद पर हुए हमले की पूरी घटना को विस्तार से बताया है।

विज्ञापन


लगभग चार मिनट के इस वीडियो में कन्हैया ने साफ तौर पर कहा कि जैसे ही उसे कोर्ट लाया गया मीडिया वालों ने उसे घेर लिया। पुलिस किसी तरह कन्हैया को लेकर आगे बढ़ी।
विज्ञापन


कन्हैया ने बताया कि उसे याद नहीं कि वो कोर्ट में किस नंबर गेट से अंदर गया, लेकिन जैसे ही वह कोर्ट परिसर में घुसा वकील की वर्दी पहने एक भीड़ ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका कहना है कि इस दौरान पुलिस पर भी हमला हुआ। कन्हैया का आरोप है कि यह हमला पूर्वनियोजित था, क्योंकि जैसे ही वह कोर्ट पहुंचा तो हमला करने वाले वकीलों ने आवाज देकर और लोगों को बुलाना शुरु कर दिया।

पैंट तक उतर गई और चप्पल निकल गई

news video of jnusu president kanhiya kumar

इस वीडियो के मुताबिक कन्हैया ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त की गई एसआईटी के सामने भी ये बात रखी कि उसने हमलावरों को पहचान लिया था और उन्हीं में से एक कोर्ट रूम में जा कर बैठ गया।

इस शख्स के बारे में कन्हैया ने पुलिस को बताया और जब पुलिस ने उससे पूछताछ करने की कोशिश की तो उसने पुलिस से ही उलटा सवाल कर दिया कि वो कौन है और अपना पहचान पत्र दिखाएं। इसी दौरान वो कोर्ट रूम से बाहर निकल गया।

कन्हैया ने बताया कि कोर्ट में घुसते ही उस पर हमला किया गया। वकील की वर्दी पहने लोगों की भीड़ ने उस पर लात-घूंसे बरसाने शुरु कर दिए।

कन्हैया इस वीडियो में बता रहा है कि हमले में उसके कपड़े फट गए, उसकी पैंट उतर गई और चप्पल निकल गई, लेकिन वहां मौजूद पुलिसवाले उसे बचा नहीं सके।

देखिए पूरा वीडियो

news video of jnusu president kanhiya kumar

बता दें कि 17 फरवरी को कोर्ट में पेशी के दौरान हुए कन्हैया पर हुए हमले के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए कोर्ट परिसर में सुरक्षा की जांच के लिए वकीलों की एक समिति भेजी और मामले की सुनवाई को स्‍थगति करने का आदेश दिया था।

इस मामले में वकीलों का नाम सामने आने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने जांच के लिए एक एसआईटी का भी गठन किया है। बताया जा रहा है कि कन्हैया ने इसी एसआईटी को कोर्ट परिसर में खुद पर हुए हमले के बारे में ये बातें बताईं हैं।

मालूम हो कि कन्हैया कुमार जेएनयू छात्र संघ का अध्यक्ष है और 9 फरवरी को जेएनयू परिसर में राष्ट्रविरोधी नारे लगाने के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है और फिलहाल 2 मार्च तक वह रिमांड पर है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed