फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nikki Yadav Murder Case: New Twist in Case Nikki And Sahil Did Not Register Marriage In Registrar Office

Nikki Murder Case: दोनों शादी तो की थी, लेकिन नहीं किया ये काम, इसलिए डर रहा था साहिल

Tue, 21 Feb 2023 12:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 Feb 2023 12:45 PM IST
सार

निक्की यादव हत्या मामले में एक और खुलासा हुआ है। निक्की और साहिल ने रजिस्टार कार्यालय में शादी रजिस्टर नहीं कराई थी। निक्की के किराए के घर से शादी का सर्टिफिकेट बरामद किया गया है। पुजारी और प्रधान ने स्वीकार किया है कि उन्होंने शादी कराई थी।

विज्ञापन
Nikki Yadav Murder Case: New Twist in Case Nikki And Sahil Did Not Register Marriage In Registrar Office
Nikki Yadav Murder Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निक्की यादव हत्या मामले में अब एक और नया खुलासा हुआ है। निक्की और साहिल गहलोत ने ग्रेटर नोएडा स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी तो की थी, मगर शादी को रजिस्टर कार्यालय में रजिस्टर नहीं कराया था। दिल्ली पुलिस ने आर्य समाज मंदिर में शादी का सर्टिफिकेट निक्की यादव के घर बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में यह बात सामने आया है कि निक्की के पास शादी का प्रमाणपत्र होने की वजह से आरोपी साहिल डरा हुआ था। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों की शादी का सर्टिफिकेट निक्की यादव के घर से बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये सर्टिफिकेट निक्की के पास था। जब साहिल दूसरी लड़की से शादी कर रहा था तो निक्की धमकी दे रही थी कि अगर उसने दूसरी शादी की तो वह शादी के सर्टिफिकेट को लड़की के घरवालों को दिखा देगी और सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात से साहिल डरा हुआ था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने साहिल व निक्की की शादी कराने वाले मंदिर के प्रधान विपिन से पूछताछ की है। प्रधान विपिन मंदिर का रिकार्ड रखता है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने मंदिर के पुजारी वीरेंद्र शास्त्री से पूछताछ की है। 

पुजारी व प्रधान ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उन्होंने साहिल व निक्की की शादी कराई है। शादी के समय दोनों काफी खुश थे। साहिल व निक्की की आर्य समाज मंदिर में हुई शादी के दौरान ग्रेटर नोएडा के दो युवक गवाह की भूमिका में थे। पुलिस ने दोनों गवाहों को पूछताछ के लिए सोमवार को राजौरी गार्डन स्थित अपराध शाखा के कार्यालय में बुलाया।

 

आठ आरोपियों के साथ गिरफ्तार हुआ था साहिल का पिता
निक्की की हत्या के आरोपी साहिल गहलोत के पिता वीरेंद्र गहलोत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ था। यह मामला जून, 1997 में मामला दर्ज हुआ था। वीरेंद्र गहलोत व अन्य लोगों को मित्राऊ गांव के ही एक व्यक्ति से झगड़ा हो गया था। 

 

इस झगड़े में पीड़ित को गंभीर चोट लग गई थीं। व्यक्ति अस्पताल में भर्ती रहा और इलाज के दौरान कुछ दिनों बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वीरेंद्र गहलोत समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने सभी नौ आरोपियों को सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया था।


 

गिरफ्तार दिल्ली पुलिस के सिपाही के खिलाफ दर्ज है छेड़छाड़ का मामला
निक्की यादव की हत्या करने के आरोपी साहिल गहलोत के पिता वीरेंद्र गहलोत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होने के अलावा दूसरे आरोपी दिल्ली पुलिस के सिपाही नवीन के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सिपाही को गिरफ्तार किए बिना कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर रखी है। 
 

नवीन ही वह शख्स है जिसने आरोपी साहिल को निक्की यादव की हत्या करने के बाद पुलिस से बचने के लिए सबूत मिटाने को कहा था। नवीन के कहने पर उसने अपने व निक्की के मोबाइल से चैट व डेटा डिलीट कर दिया था।

 

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी नवीन दिल्ली पुलिस में सिपाही है और वह साहिल की मौसी का बेटा है। नवीन के खिलाफ कंझावला थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज है। आरोपी नवीन की खिलाफ एफआईआर उसकी जानकारी महिला ने ही वर्ष 2018 में दर्ज कराई थी। हालांकि पीडि़त महिला ने वर्ष 2016 में शिकायत दी थी।
 

इस मामले में कंझावला थाना पुलिस ने नवीन को गिरफ्तार नहीं किया था। पुलिस ने नवीन को बिना गिरफ्तार किए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर रखी है। अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी साहिल को अपने किए पर पछतावा नहीं है। उसका कहना है कि एक दिन तो ये होना ही था। 

हालांकि वह ज्यादातर चुप ही रहता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वह ये तय नहीं कर पाया था कि वह निक्की के शव को कैसे ठिकाने लगाता। वह शव को ठिकाने लगाने की उधेड़बुन में लगा हुआ था। इसको लेकर वह नवीन से अक्सर बात करता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed