फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New help line number for anti corruption in delhi

दिल्ली में भ्रष्टाचार से परेशान हैं तो इस नंबर पर करें फोन

Wed, 18 Feb 2015 09:43 AM IST
Updated Wed, 18 Feb 2015 09:43 AM IST
विज्ञापन
New help line number for anti corruption in delhi

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार अपने चुनावी वायदे को पूरा करने के लिए पूरी तरह एक्शन में आ गई है। सोमवार को जहां झुग्गियों को तोड़ने पर पाबंदी लगाई।

विज्ञापन


वहीं, मंगलवार को संविदाकर्मियों को राहत देते हुए अगले आदेश तक हटाने पर रोक लगा दी। भ्रष्टाचारमुक्त दिल्ली के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो को चुस्त करने के लिए केंद्र सरकार से संजीव चतुर्वेदी की मांग की।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने अपने अधीन आने वाले सभी संविदाकर्मियों को बड़ी राहत दी। अब अगले आदेश तक किसी भी संविदाकर्मी को नहीं हटाया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक में इसका फैसला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों, नर्स, शिक्षकों, सफाईकर्मियों समेत करीब एक लाख कर्मचारी दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों और एजेंसियों में अनुबंध पर काम कर रहे हैं।

विभागों को जारी संक्षिप्त सरकारी आदेश में कहा गया है कि अगले आदेश तक किसी भी अनुबंधित कर्मचारी की सेवाएं खत्म नहीं होंगी। इस आदेश का लाभ उन कर्मचारियों को भी होगा, जिनका अनुबंध खत्म होने वाला है।

दिल्ली सरकार ने केंद्र से संजीव चतुर्वेदी को मांगा

New help line number for anti corruption in delhi

सूत्रों की मानें तो दिल्ली सरकार अनुबंध कर्मियों से जुड़े कानूनी पहलुओं की समीक्षा कर रही है। शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास समेत विभिन्न सरकारी विभागों ने पिछले कुछ सालों में अनुबंध योजना के तहत कर्मचारियों की भर्ती की थी। समीक्षा के बाद सरकार नियमित करने की दिशा में अगला कदम बढ़ाएगी।


आम आदमी पार्टी की सरकार ने केंद्र सरकार से एम्स के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) रहे आइएफएस अधिकारी संजीव चतुर्वेदी को दिल्ली सरकार में लाने के लिए केंद्र सरकार से संपर्क किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पर्यावरण मंत्रालय को पत्र लिखकर चतुर्वेदी का तबादला करने की मांग की है। केजरीवाल ने अपने पत्र में चतुर्वेदी को बतौर ओएसडी नियुक्त करने की बात कही है।

भ्रष्टाचार से परेशान हैं तो हेल्पलाइन नंबर 011-27357169 पर करें फोन
दिल्ली सरकार ने मंगलवार को एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। सरकार ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है और उस पर तुरंत कार्रवाई होगी।

आप विधायकों की बैठक हुई

New help line number for anti corruption in delhi

दिल्ली में सरकार बनने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों की मंगलवार को नॉर्थ एवन्यू में बैठक हुई। इसमें वरिष्ठ नेता संजय सिंह, दिलीप पांडेय और दुर्गेश पाठक भी मौजूद थे। इस दौरान विधायकों से उनके इलाके की जानकारी ली गई।

साथ ही, कहा गया कि वह आम लोगों से सीधा संपर्क बनाए रखें। लोगों की समस्याओं को दूर कराने की हर स्तर पर कोशिश करें। लोगों से दिल्ली सरकार के काम का फीडबैक लें। इससे आप सरकार के काम का दिल्लीवालों पर पड़ने वाले असर की जानकारी मिलती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed