फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   new government in delhi bjp formation before 100 days action plan is being built

100 दिन का 'एक्शन प्लान': दिल्ली में नई सरकार के गठन से पहले मुख्य सचिव की बैठक, सभी विभागों को 15 दिन का समय

Wed, 12 Feb 2025 10:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 12 Feb 2025 10:22 PM IST
सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली। जिसके बाद अब राजधानी में नई सरकार के गठन की तैयारी चल रही है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में सभी विभाग के अधिकारियों से 100 दिन का एक्शन प्लान तैयार करने को कहा गया है।  

विज्ञापन
new government in delhi bjp formation before 100 days action plan is being built
Delhi Secretariat - फोटो : X @TheRealDharm

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत के बाद नई सरकार के गठन की कवायद जारी है। इस बीच सरकार बनने से पहले दिल्ली सचिवालय में अधिकारी एक्शन मोड में हैं। दिल्ली के मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ अहम बैठक की है। सभी विभागों से 100 दिन का एक्शन प्लान तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन


 

भाजपा के विकसित दिल्ली संकल्प पत्र 2025 के मुताबिक, एक्शन प्लान तैयार करने का आदेश अधिकारियों को मिला है। 100 दिन के एक्शन प्लान को सभी विभाग 15 दिन के भीतर तैयार करेंगे। 13 फरवरी से पहले सभी विभाग महीने वार तरीके से 100 दिन का एक्शन प्लान बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अब तक केंद्र सरकार की ऐसी योजना जो दिल्ली में लागू नहीं हो पाई थी उसके ऊपर एक्शन प्लान तैयार किए जाएंगे। इसमें सबसे प्रमुख आयुष्मान भारत योजना भी है।

वहीं दिल्ली में जलभराव रोकने के लिए ड्रेनेज की सफाई के लिए एक्शन प्लान तैयार करने की तैयारी हो रही है। विभिन्न कमेटियों में अध्यक्ष या उपाध्यक्ष कहां- कहां खाली हैं और इसमें कितने पद खाली पड़े हैं। इसकी भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन तैयार कर के रखिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed