फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New Education Policy Admission pattern to be change for universities entrance exam for PG and UG courses UGC NET necessary for PHD admission

विवि में एडमिशन का बदल रहा पैटर्न: यूजी और पीजी में प्रवेश परीक्षा से दाखिला, तो पीएचडी में यूजीसी-नेट होगा जरूरी

Thu, 24 Feb 2022 01:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 24 Feb 2022 01:28 PM IST
सार

नई शिक्षा नीति के तहत सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रोग्राम में दाखिला नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा की मेरिट से होंगे। जबकि स्नातकोत्तर में इस वर्ष विश्वविद्यालयों को थोड़ी राहत दी जा रही है।

विज्ञापन
New Education Policy Admission pattern to be change for universities entrance exam for PG and UG courses UGC NET necessary for PHD admission
फाइल फोटो - फोटो : iStock

विस्तार

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 से अब स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिला संयुक्त प्रवेश परीक्षा की मेरिट से ही मिलेगा। विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में आगामी सत्र से दाखिले का पैटर्न बदलने जा रहा है।
विज्ञापन


नई शिक्षा नीति 2020 के तहत उच्च शिक्षा की पढ़ाई में गुणवत्ता, सभी को समान अवसर, हाई कटऑफ से निजात व सभी विश्वविद्यालयों के दाखिला आवेदन को सिंगल प्लेटफार्म से जोड़ना मकसद है।  सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रोग्राम में दाखिला संयुक्त प्रवेश परीक्षा की मेरिट से अनिवार्य होगा। जबकि इस साल स्नातकोत्तर प्रोग्राम में विश्वविद्यालयों को विकल्प मिलेगा। इसमें वे संयुक्त प्रवेश परीक्षा या विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा से दाखिला करवा सकेंगे।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आगामी शैक्षणिक सत्र में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले का नया पैटर्न होगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग जल्द ही स्नातक, स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले को लेकर अधिसूचना जारी करने वाला है। इसी को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई शिक्षा नीति के तहत सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रोग्राम में दाखिला नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा की मेरिट से होंगे। जबकि स्नातकोत्तर में इस वर्ष विश्वविद्यालयों को थोड़ी राहत दी जा रही है। इस साल वे अपनी प्रवेश परीक्षा से भी दाखिला कर सकेंगे। लेकिन अगले साल से एनटीए द्वारा आयोजित होने वाली संयुक्त दाखिला प्रवेश परीक्षा अनिवार्य होगी।


पीएचडी के लिए यूजीसी-नेट की अनिवार्यताः 
सूत्रों के मुताबिक, पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला पैटर्न भी बदलने जा रहा है। अब पीएचडी दाखिले के लिए यूजीसी नेट की अनिवार्यता होने वाली है। फिलहाल अभी इस पर सरकार ने अंतिम फैसला नहीं लिया है, लेकिन तैयारी चल रही है। फिलहाल, विश्वविद्यालय अपनी प्रवेश परीक्षा से पीएचडी में दाखिला देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed