फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   new delhi lg returns dtc bus fair file, says government must reconsider it

नए एलजी ने भी लौटा दी केजरीवाल सरकार की ये फाइल, पढ़ें क्या था मामला

Sat, 14 Jan 2017 11:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Jan 2017 11:33 AM IST
विज्ञापन
new delhi lg returns dtc bus fair file, says government must reconsider it
anil baijal - फोटो : PTI

अनिल बैजल को दिल्ली के एलजी बने अभी कुछ ही समय हुआ है और केजरीवाल सरकार से उनका भी टकराव दिखने लगा है।

विज्ञापन


दरअसल दिल्ली सरकार ने डीटीसी बसों का किराया कम करने वाले प्रस्ताव की फाइल एलजी को भेजी थी ज‌िसे उन्होंने लौटा दिया है।

जानकारी के अनुसार एलजी ने फाइल वापस करते हुए कहा है कि डीटीसी बसों का किराया वैसे भी 2009 के बाद से नहीं बढ़ाया गया है, इस वजह से उसपर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।

ट्रायल के ल‌िए होना था शुरु

new delhi lg returns dtc bus fair file, says government must reconsider it

बताते चलें‌ कि केजरीवाल सरकार ने सर्दियों के मौसम में बढ़ने वाले प्रदूषण को देखते हुए पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने का फैसला लिया था। यही वजह थी कि सरकार ने ट्रायल के लिए एक महीने के लिए डीटीसी बसों का किराया घटाने की सोची थी।

इसके तहत नॉन एसी बसों का किराया 5, 10 व 15 रुपए की जगह 5 रुपए करने का प्रस्ताव था। वहीं एसी बसों का किराया 10, 15, 20 व 25 रुपए की जगह 10 रुपए करने का प्रस्ताव एलजी को भेजा था।

जानकारी के अनुसार डीटीसी की आर्थिक स्थिति पहले ही बहुत खराब है। पिछले 5 सालों का डीटीसी का घाटे का आंकड़ा-

2011-12- 2431 करोड़
2012- 13- 2914करोड़
2013-14- 1363 करोड़
2014-15- 2917 करोड़
2015-16-3506 करोड़

केजरीवाल सरकार के इस फैसले से करीब 50 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार और पड़ता। दिल्ली सरकार फिलहाल नए एलजी से टकराव नहीं चाहती इसलिए इस पर कुछ भी बोलने से बच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed